उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को लखीसराय सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।
भारतीय जनता पार्टी ने विजय सिन्हा के नामांकन में पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक, कई बड़े नेता इस मौके पर मौजूद रहे।
विजय सिन्हा भाजपा के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जो पिछले तीन विधानसभा चुनावों से लगातार जीतते आ रहे हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नामांकन के दौरान रोड शो किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए।
विजय सिन्हा ने लखीसराय सीट से छठी बार अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पश्चात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जनता का अभिनंदन किया। उन्होंने लगातार मिल रहे स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
विजय सिन्हा पहली बार 2005 में विधायक बने थे। उन्होंने राजद के फुलेना सिंह को हराया था। हालांकि, उसी वर्ष हुए चुनाव में वे फुलेना सिंह से हार गए थे।
2010 के चुनाव में विजय कुमार सिन्हा ने फुलेना सिंह को भारी मतों से हराया और उसके बाद वे लगातार जीतते रहे। 2015 में उन्होंने जदयू के जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल को हराया। 2020 में उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को शिकस्त दी।
*लखीसराय : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नामांकन के दौरान किया रोड शो. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और गिरिराज सिंह भी रहे शामिल. #Bihar #Biharelection #biharvidhansabhaelection2025 #prabhatkhabar #BJP #VijaySinha #SamratChoudhary #RekhaGupta… pic.twitter.com/5fikYjoFFJ
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) October 15, 2025
भयंकर बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में तूफान और बिजली गिरने की संभावना!
रेस्टोरेंट में गर्लफ्रेंड ने पकड़ा बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा!
कोहली और रोहित के साथ भारत का पहला दल ऑस्ट्रेलिया रवाना, वनडे सीरीज में बड़ी उम्मीदें
बिहार चुनाव: कांग्रेस कब करेगी उम्मीदवारों का ऐलान? तारिक अनवर ने दिया स्पष्ट जवाब
जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा: मुत्तकी का देवबंद में स्वागत देख शर्म से झुका सिर!
संभल में 40 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, मुस्लिम समाज ने पहले ही तोड़ी थी आंशिक रूप से
JioHotstar हुआ डाउन, सर्च ऑप्शन और कई मूवीज गायब; यूजर्स परेशान
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं का भजन गायन: यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
अफगानी सैनिकों का पलटवार: पाक टैंक कब्ज़ा, चौकियां तबाह, पाकिस्तान की गिड़गिड़ाहट
केदारनाथ यात्रा: 9 घंटे का सफर अब सिर्फ 36 मिनट में!