श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी आमरसूरिया 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक भारत की यात्रा पर रहेंगी। यह उनके पदभार ग्रहण करने के बाद भारत की पहली यात्रा होगी।
अपनी यात्रा के दौरान, वे दोनों सरकारों के स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली और नीति आयोग का भी दौरा करेंगी, जहां शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, वे दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की पूर्व छात्रा होने के नाते प्रधानमंत्री आमरसूरिया अपने शिक्षण संस्थान का भी भ्रमण करेंगी। वे कॉलेज के एक प्रतिष्ठित पूर्व छात्र संघ के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है जिससे गहरे और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाया जाता है। यह भारत की महासागर विजन और इसकी पड़ोसी प्रथम नीति द्वारा मजबूत मित्रता के बंधन को और मजबूत करेगा।
प्रधानमंत्री आमरसूरिया ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत दौरा उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका दोनों इतिहास, संस्कृति और साझा नैतिक मूल्यों की वजह से आपस में एक-दूसरे से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि वह इस मौके का प्रयोग आपसी सहयोग को हर क्षेत्र जैसे ट्रेड, निवेश, शिक्षा, विकास में मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। उनका मानना है कि साथ में मिलकर दोनों देश समृद्धशीलता और स्थिरता लाने वाले भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
हरिनी अमरसूर्या ने पिछले साल सितंबर में श्रीलंका की पीएम के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। 24 सालों बाद देश को हरिनी के रूप में पहली महिला पीएम मिलीं। उनसे पहले सीरीमावो भंडारनायके ने साल 2000 तक पीएम के तौर पर देश की सेवा की थी। हरिनी, तीसरी महिला हैं जो देश की पीएम के पद तक पहुंची हैं।
प्रधानमंत्री पद के अलावा अमरसूर्या के पास न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान और तकनीक, स्वास्थ्य और निवेश के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।
श्रीलंका की नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) पार्टी की नेता और अब पीएम हरिनी के रिश्ते भारत के साथ काफी गहरे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। हरिनी के साथ ही हिंदू कॉलेज को एक पूर्व छात्र के रूप में किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष बनने का गौरव मिला है। हरिनी अमरसूर्या हिंदू कॉलेज में 1991 से 1994 बैच की छात्रा रही हैं।
Prime Minister of Sri Lanka Dr. Harini Aamarasuriya will be travelling to India from 16-18 October 2025, in what will be her first visit to India after assuming office: MEA pic.twitter.com/XDrpKJ0NzM
— IANS (@ians_india) October 15, 2025
बिहार चुनाव: बीजेपी ने काटे 16 विधायकों के टिकट, जानें कौन हुआ बाहर, किसे मिली उम्मीदवारी
आई लव मोहम्मद से दिक्कत नहीं, सर तन से जुदा पर नसीहत: धीरेंद्र शास्त्री
बिहार चुनाव 2025: अररिया में सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा!
1977 में जीप से नामांकन, 2025 में व्हीलचेयर पर: लालू का बदला राघोपुर सफर
RSS पर बैन की मांग: प्रियांक खरगे को मिली मां-बहन की गालियां, कर्नाटक में बवाल
मनोरंजन जगत में शोक: मशहूर सिंगर डी एंजेलो का 51 वर्ष की आयु में निधन
त्योहारों में भंग डाला तो खैर नहीं: मुख्यमंत्री योगी की चेतावनी
खाना परोसने की गज़ब निंजा तकनीक वायरल, देखकर सब हुए हैरान!
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले गुरुग्राम में विराट, प्रॉपर्टी को लेकर भाई विकास से की खास बात
राघोपुर से तेजस्वी यादव का नामांकन: समर्थकों की भीड़, विकास का वादा!