भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहाँ वो 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी। आज भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशंसकों की निगाहें विराट और रोहित पर टिकी हैं, जिनका वे लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। दोनों के लिए ये ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।
विराट लम्बे समय बाद भारत लौटे हैं। आईपीएल के बाद वे लंदन चले गए थे। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले इस स्टार खिलाड़ी ने अपने भाई विकास कोहली से मुलाकात की।
यह मुलाकात प्रॉपर्टी से संबंधित थी। 14 अक्टूबर को विराट गुरुग्राम के वजीराबाद तहसील गए थे। वहाँ उन्होंने अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम गुरुग्राम प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) की। विराट ने तहसील में मौजूद कर्मचारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उन्हें ऑटोग्राफ दिए।
पिछले 4 महीनों में विराट पहली बार भारत लौटे हैं। आईपीएल फाइनल के बाद वे लंदन चले गए थे, जहाँ वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। यही बड़ी वजह है कि उन्होंने प्रॉपर्टी से जुड़े सभी काम अपने भाई विकास कोहली को सौंप दिए हैं।
क्या है पावर ऑफ अटॉर्नी?
जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) एक कानूनी दस्तावेज है जो एक व्यक्ति (प्रिंसिपल) को किसी अन्य व्यक्ति (एजेंट) को अपनी ओर से वित्तीय, कानूनी या हेल्थ संबंधी मामलों में काम करने की इजाजत देता है। इससे एजेंट को बैंकिंग, संपत्ति मैनेजमेंट, हस्ताक्षर और कई चीजों में डिसीजन लेने की इजाजत मिलती है। इसका अधिकार तब तक होता है जब तक मुख्य इंसान की मौत ना हो जाए।
सिर्फ 1 फॉर्मेट खेलते हैं विराट
विराट ने 2024 टी20 विश्व कप फाइनल के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। 2025 की शुरुआत में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी। अब वे सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं। उनके फैंस आईपीएल 2025 के बाद उन्हें मैदान पर नहीं देख पाए हैं। ऐसे में कोहली के कमबैक का सभी को बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।
Virat Kohli clicked at his Gurugram House Today. 📸🖤 pic.twitter.com/D6HjNgGyUA
— ` (@KohliHood) October 15, 2025
सबसे बड़ा युद्ध शुरू! तालिबान ने पाकिस्तानी ठिकानों पर किया कब्जा, LIVE वीडियो जारी, आसिम मुनीर की बढ़ी परेशानी
पाक ने जरा देर की होती तो... सेना के अंदर की बात, ऑपरेशन सिंदूर कितना था खतरनाक
क्यों लड़कियां लड़कों से ज़्यादा जीती हैं? लड़कों की नाइट आउट देख दंग रह जाएंगे!
बिहार चुनाव: कांग्रेस कब करेगी उम्मीदवारों का ऐलान? तारिक अनवर ने दिया स्पष्ट जवाब
रणजी में शमी का तूफान: एक ओवर में तीन विकेट, चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब!
एयरपोर्ट पर विराट का दिल जीतने वाला अंदाज, फैन को दिया ऑटोग्राफ!
दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का तोहफा: रात में पटाखे जलाने की छूट, लेकिन शर्तों के साथ!
वायरल वीडियो: भैंसे ने लगाई ऐसी दौड़, बैलेंस बिगड़ा और हो गया खेल!
बिहार चुनाव 2025: रोड नहीं तो वोट नहीं - बसंतपुर की चुनावी चेतावनी!
राघोपुर से तेजस्वी यादव का नामांकन: समर्थकों की भीड़, विकास का वादा!