बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
इस घोषणा के साथ, पार्टी अब तक 59 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। आप पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह राज्य की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
पहली सूची सोमवार को जारी की गई थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम थे।
राज्य प्रभारी अजेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में दिल्ली और पंजाब की तरह विकास और सुशासन का मॉडल लाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिहार में बदलाव लाने में पूर्वांचल के लोगों की भूमिका पर जोर दिया।
दूसरी सूची में, पार्टी ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं:
राज्य सह-प्रभारी अभिनव राय ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी किसी भी राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। उनका गठबंधन केवल बिहार की जनता के साथ है। किसी भी दल से समझौते की कोई संभावना नहीं है।
अजेश यादव ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की गई हैं, वही मॉडल बिहार में लागू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करेगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और भगवंत मान जैसे शीर्ष नेता शामिल होंगे। ये नेता बिहार में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
*आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची.
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) October 15, 2025
48 कैंडिडेट्स की घोषणा.@AAPBihar #AAP #Bihar #BiharElections2025 #Vidhan pic.twitter.com/h0MjGAnwB8
बिहार चुनाव 2025: भाजपा जो आदेश देगी, उसे मानूंगी , चुनाव लड़ने पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
दुनिया ने देखा: शहबाज शरीफ ने ट्रंप को बताया शांति का मसीहा, मेलोनी की हैरान करने वाली प्रतिक्रिया वायरल
अफगानिस्तान में भीषण एयर स्ट्राइक, 12 तालिबानी लड़ाके ढेर!
बस चलाते वक्त हार्ट अटैक, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, 9 गाड़ियों में टक्कर!
एयरपोर्ट पर विराट का दिल जीतने वाला अंदाज, फैन को दिया ऑटोग्राफ!
पहली बार 30 से अधिक देशों के आर्मी चीफ भारत में, क्या है मिशन शांति ?
बिना सिक्योरिटी 10 करोड़ तक का लोन: CM रेखा गुप्ता की छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा
LOC पर सेना की सिंदूर रणनीति: DGMO का बड़ा खुलासा - पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त!
चीखें, धुआं और मौत का तांडव: जैसलमेर हाईवे पर आग ने ली 12 जानें
तमाशा बंद करो, अफसरों को अरेस्ट करो : IPS पूरन कुमार आत्महत्या मामले पर राहुल का मोदी-सैनी पर हमला