जैसलमेर, राजस्थान में मंगलवार को एक दुखद घटना में एक निजी बस में आग लगने से 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा आर्मी स्टेशन के पास हुआ, जहां चलती बस में अचानक आग भड़क उठी।
पोकरण विधायक प्रतापपुरी ने हादसे में 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
इस दुखद हादसे में तीन बच्चों समेत 15 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जैसलमेर में बस में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से एक पोस्ट में दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
पीएमओ ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
बस में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जैसलमेर के कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और एसपी अभिषेक शिवहरे ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की। जैसलमेर प्रशासन और पुलिस इस घटना की गहन जांच में जुट गए हैं।
*#WATCH जोधपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर बस अग्निकांड में घायलों से मिलने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। pic.twitter.com/AUlusWXD8s
बिहार NDA में फूट! कुशवाहा नाराज़, मांझी की चिराग को चेतावनी
प्रयागराज में बंदर का आतंक: रजिस्ट्री कराने आए युवक की कार से नोटों का बंडल चुराकर कर दी बारिश
महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत के लिए महाकाल से मांगा आशीर्वाद!
सिस्टम पर भरोसा नहीं : आईपीएस अधिकारी के बाद एएसआई की आत्महत्या पर कुमारी सैलजा ने उठाए सवाल
महाभारत के कर्ण पंकज धीर को सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि; कलाकार जगत में शोक की लहर
केदारनाथ यात्रा अब होगी सुगम, अदाणी समूह बनाएगा रोपवे
बस्तर की बदलती पहचान: राष्ट्रीय एकता परेड में दिखेगी छत्तीसगढ़ की झांकी
बिहार चुनाव 2025: रोड नहीं तो वोट नहीं - बसंतपुर की चुनावी चेतावनी!
दिग्गज अभिनेत्री मधुमती का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
बिहार चुनाव 2025: आप ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, छपरा से प्रेम प्राप्त सिंह को टिकट