इटावा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दादरपुर हिंसा के मुख्य आरोपी गगन यादव को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। गगन यादव पर 14 गंभीर मामले दर्ज हैं और पुलिस को 26 जून से ही उसकी तलाश थी।
गगन यादव पर दादरपुर गांव में अपने समर्थकों के साथ चढ़ाई करने की साजिश रचने का आरोप है। इस दौरान उपद्रव हुआ और पुलिस पर भी पथराव किया गया था। यह मामला इटावा में यादव कथा वाचकों के साथ हुई बदसलूकी से जुड़ा हुआ है।
गगन यादव के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से रिचा यादव ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर पोस्ट किया है। रिचा यादव ने लिखा है कि कल रात करीब एक बजे गगन यादव को उनके घर से स्थानीय पुलिस और इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बिना कोई जानकारी दिए कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है और बिना अरेस्ट वारंट के गिरफ्तारी हुई है।
कुछ समय पहले इटावा के दादरपुर में यादव कथा वाचकों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था। इस घटना के विरोध में अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले लोगों ने गांव पर चढ़ाई कर दी थी। इस दौरान हंगामा, उपद्रव और पुलिस पर पथराव हुआ था। आरोप है कि इस हिंसा की साजिश गगन यादव ने रची थी।
इटावा (ग्रामीण) एसपी श्रीचंद्र ने बताया कि 26 जून को दादरपुर गांव में बलवा, तोड़फोड़ और पथराव में पुलिस ने 19 उपद्रवी गिरफ्तार किए थे। घटना के बाद से पुलिस को मुख्य साजिशकर्ता की तलाश थी। उन्होंने बताया कि गगन यादव को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है और जेल भेज दिया गया है।
*कल रात करीब एक बजे गगन यादव को उनके घर से स्थानीय पुलिस और इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बिना कोई जानकारी दिए कि कहाँ लेके जा रहे हैं उन्हें |
— Gagan Yadav (@igaganindia) October 14, 2025
अभी तक प्रशासन द्वारा कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है | बिना किसी गलती के गिरफ्तार किया गया, बिना कोई अरेस्ट वारंट के,
क्या यही इंसाफ… pic.twitter.com/g3Ht9am8Zs
नक्सली सोनू दादा का आत्मसमर्पण: शीर्ष नेता ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
ट्रंप ने बांधे मोदी की तारीफों के पुल, शहबाज शरीफ सुनते रहे हाथ बांधे
IND vs WI: इन 5 हीरो के दम पर भारत ने किया वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप, जडेजा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
चलती बस बनी आग का गोला, जैसलमेर में भीषण हादसा, दर्जन भर लोगों की मौत की आशंका
WWE में सैथ रॉलिंस को धोखा! स्पीयर और सुनामी से उड़े चिथड़े, पॉल हेमन का षड्यंत्र
त्योहारों पर हवाई टिकटों की मनमानी कीमतों से राहत: अलायंस एयर का बड़ा एलान!
तेजस्वी यादव तीसरी बार राघोपुर से ठोकेंगे ताल, 15 अक्टूबर को भरेंगे पर्चा!
भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप!
क्या रोहित और कोहली खेलेंगे 2027 का विश्व कप? गंभीर ने दिए हर सवाल के जवाब
प्रेमिका की गोद में पति: पत्नी के पहुंचने पर बोला- अब यही मेरी जिंदगी!