सिर्फ 5 लाख की आबादी वाले देश केप वर्डे ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड कप में किया क्वालीफाई
News Image

अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित छोटे से देश केप वर्डे ने इतिहास रच दिया है। 13 अक्टूबर को इस्वातिनी को 3-0 से हराकर केप वर्डे ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यह पहली बार होगा जब केप वर्डे की टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी। डेलॉन लिव्रामेंटो ने 48वें मिनट में पहला गोल किया।

विली सेमेडो ने 54वें मिनट में बढ़त को दोगुना किया और स्टोपिरा ने इंजरी टाइम में तीसरा गोल दागा। मैच खत्म होने के बाद मैदान और स्टैंड्स दोनों में जश्न का माहौल था।

केप वर्डे अफ्रीकी क्वालीफायर के ग्रुप डी में शीर्ष पर रहा और महाद्वीप से मिलने वाले नौ सीधे टिकटों में से एक हासिल किया।

जनसंख्या के लिहाज से केप वर्डे अब आइसलैंड (2018) के बाद वर्ल्ड कप खेलने वाला दूसरा सबसे छोटा देश बन गया है। बता दें, केप वर्डे की आबादी 5 लाख 25 हजार के आसपास है।

केप वर्डे को जीत की जरूरत थी, लेकिन कैमरून के न जीतने की स्थिति में हार के बावजूद भी वह क्वालीफाई कर सकता था। केप वर्डे ने ग्रुप में कैमरून से चार अंक ज्यादा हासिल किए। कैमरून को अंगोला के खिलाफ 0-0 की बराबरी से संतोष करना पड़ा।

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने वीडियो संदेश में केप वर्डे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केप वर्डे का झंडा अब दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर लहराएगा।

उन्होंने आगे कहा कि हाल के वर्षों में फुटबॉल के विकास के लिए आपका प्रयास शानदार रहा है। अब आपके सितारे वैश्विक मंच पर चमकेंगे और नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे।

फीफा के अनुसार, केप वर्डे के मैच के टिकट रिकॉर्ड समय में बिक गए और सरकार ने मैच देखने के लिए देशभर में आधे दिन की छुट्टी घोषित की थी।

2026 फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी।

उधर, ट्यूनिशिया ने क्वालीफायर का अंत शानदार जीत से किया। पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी ट्यूनिशिया ने नामीबिया को 3-0 से हराया।

अली अब्दी ने 28वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया, जबकि हैनिबल मेजब्री और फरजानी सासी ने दूसरे हाफ में गोल दागे।

ट्यूनिशिया ने ग्रुप एच में 10 मैचों से 28 अंक जुटाए। नामीबिया दूसरे स्थान पर रही।

ग्रुप एच के अन्य मुकाबले में इक्वेटोरियल गिनी और लाइबेरिया के बीच 1-1 की बराबरी हुई, जबकि साओ टोमे एंड प्रिंसिपे ने मलावी को 1-0 से हराकर 10 साल में अपनी पहली वर्ल्ड कप क्वालीफायर जीत दर्ज की।

ग्रुप बी में साउथ सूडान और टोगो के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

2010 वर्ल्ड कप क्वार्टरफाइनलिस्ट घाना ने भी टूर्नामेंट में जगह बना ली है। ट्यूनिशिया, अल्जीरिया, मिस्र, मोरक्को और घाना अफ्रीका से क्वालीफाई कर चुके हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एर्दोगन की मेलोनी को नसीहत: स्मोकिंग छोड़ दो! , इटली की PM का हाजिरजवाबी भरा जवाब वायरल

Story 1

हर्षित राणा पर ट्रोलिंग से भड़के गंभीर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा!

Story 1

क्या तेल की कीमतों में आएगी 15% की गिरावट? गाजा युद्धविराम से वैश्विक शांति को नई दिशा!

Story 1

भारत-वेस्टइंडीज मैच में पिच पर चौके, दर्शक दीर्घा में थप्पड़! वायरल वीडियो

Story 1

बेटी के प्यार में धर्म बदला! इज़रायली संसद में ट्रम्प का दावा, वीडियो वायरल

Story 1

बिहार: इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Story 1

कुटुंबा सीट पर कांग्रेस और आरजेडी में टक्कर, राजेश राम ने ठोकी दावेदारी

Story 1

नन्हे फैन की टी-शर्ट पर रोहित का ऑटोग्राफ, खुशी से रो पड़ा बच्चा!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: भाजपा जो आदेश देगी, उसे मानूंगी , चुनाव लड़ने पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान

Story 1

लंबे समय भूखा रखा, यातनाएं दीं: हमास की कैद से छूटे बंधकों ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां