एनडीए में कलह की अटकलें खारिज, नीतीश कुमार खुश, मिलकर करेंगे प्रचार
News Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। जदयू सांसद संजय कुमार झा ने इन खबरों को खारिज करते हुए एनडीए में सब कुछ ठीक होने का दावा किया है।

संजय झा ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार पूरी तरह से खुश हैं और एनडीए के लिए प्रचार भी करेंगे। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से लगातार संपर्क में हैं।

संजय झा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को पता है कि चुनाव मैदान में वे साफ हो चुके हैं। इसलिए एनडीए में क्या हो रहा है, इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं, निराधार स्टोरी प्लांट करवा रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा है।

संजय कुमार झा ने यह भी साफ किया कि एनडीए नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ रहा है और गठबंधन में किसी तरह का मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव मैदान में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक-एक चीज पर खुद उनकी नजर है। सारे लोगों से वे खुद बात कर रहे हैं।

संजय झा के अनुसार, एनडीए के घटक दलों के नेतागण, खासकर दिल्ली में भाजपा के जो बड़े नेता हैं, उनसे भी मुख्यमंत्री जी की बात हो रही है। जो कुछ भी तय हो रहा है, मुख्यमंत्री जी से बात करके ही तय हो रहा है।

संजय झा ने आगे कहा कि एनडीए के पांचों घटक दल साथ मिलकर प्रचंड बहुमत के लिए काम कर रहे हैं। वे लोग सीटों की संख्या भी घोषित कर चुके हैं। कौन किस सीट पर लड़ेगा, संभवत: आज शाम तक वह भी फाइनल हो जाएगा।

संजय झा ने कहा कि एनडीए का लक्ष्य है कि बिहार में जो विकास की गति बनी हुई है, वह कहीं से भी बाधित न हो। ऐसे लोग फिर से सत्ता में न आ जाएं, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड बिहार की जनता जानती है। इस उद्देश्य के लिए पूरा एनडीए एकजुट है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में, उनके मार्गदर्शन में ही यह चुनाव सभी लोग लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं बिहार की जनता से भी अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। विपक्ष के लोगों को पता है कि चुनाव मैदान में वे साफ हो चुके हैं। इसलिए एनडीए में क्या हो रहा है, इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं, निराधार स्टोरी प्लांट करवा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एनडीए ने रविवार को गठबंधन की सभी पार्टियों के बीच विधानसभा सीटों के बंटवारे की घोषणा की है। जिसके बाद से ही कुछ पार्टियों में नाराजगी की बात सामने आ चुकी है। पहले उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सोशल मीडिया पोस्ट पर सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे को लेकर नाराज बताए जा रहे थे। ये सीटें चिराग पासवान की लोजपा रामविलास को मिली थीं। बताया जा रहा है कि जदयू ने इन सीटों पर फिर से विचार करने के लिए भाजपा को कहा। हालांकि, अब सांसद संजय झा ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार बिल्कुल नाराज नहीं हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सिर्फ 5 लाख की आबादी वाले देश केप वर्डे ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड कप में किया क्वालीफाई

Story 1

आधी रात को घर से उठा ले गई इटावा पुलिस, वीडियो में दिखा गिरफ्तारी का पूरा सीन

Story 1

तालिबान की पाकिस्तान को चेतावनी: घुसकर मारेंगे, हम साम्राज्यों के कब्रगाह

Story 1

भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप!

Story 1

क्या पवन सिंह की पत्नी ज्योति, प्रशांत किशोर की पार्टी से लड़ेंगी चुनाव? अध्यक्ष ने दिया जवाब

Story 1

पाकिस्तान को खुली धमकी: तालिबानी सैनिक का वायरल वीडियो, मुनीर की सेना में खलबली

Story 1

प्रेमिका की गोद में पति: पत्नी के पहुंचने पर बोला- अब यही मेरी जिंदगी!

Story 1

बाइकर फिसला, मदद की, लोगों ने कहा - इंडिया में तो बवाल होता!

Story 1

मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह का नामांकन: खुली जीप में समर्थकों का हुजूम

Story 1

क्या NDA में अभी भी फंसा है पेंच? नीतीश की नाराजगी पर चिराग का डैमेज कंट्रोल!