1974 में मिजोरम के दक्षिणी जिले सैहा के एक दूरदराज गांव से एक चार साल की बच्ची गायब हो गई। माता-पिता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे बहुत ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अंत में, लोगों ने मान लिया कि बच्ची जंगल में भटक गई है और उसे खोजना अब मुमकिन नहीं है। कुछ समय बाद लोगों ने उसे मृत मान लिया।
गायब होने के लगभग 38 साल बाद, भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के जंगल से एक महिला बाहर निकली। वह दिखने में बहुत अजीब थी, और पहली नजर में उसे देखकर लोग डर गए। वह बिना कपड़ों के थी, उसके बाल लंबे थे, और नाखून बड़े-बड़े थे।
जब कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने हमला कर दिया। आखिरकार, महिला को एक लकड़ी के बक्से में बंद कर दिया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद वह फिर भाग गई। अब उसका सामना कई बार इंसानों से होता रहा।
धीरे-धीरे वह लोगों के बीच आने-जाने लगी। इसी बीच, वह इंसानों की तरह कपड़े पहनने लगी, लेकिन लोगों से कोई बात नहीं करती थी।
इधर, 38 साल पहले जिस पिता की बच्ची गायब हुई थी, उन्हें इस महिला के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने घर का सामान बेचकर महिला से मिलने का फैसला किया। छह लोगों के साथ पिता तीन दिन तक पैदल चलकर आखिरकार बॉर्डर तक पहुंचे और उस जगह गए, जहां बच्ची रह रही थी।
पिता, जिनकी उम्र करीब 62 साल हो चुकी थी और जिनका नाम खैला था, ने बताया कि जब उसने पहली बार मुझे देखा, तो नजरअंदाज कर दिया। लेकिन मुझे अजीब सा अहसास हुआ कि यह मेरी बहुत समय से खोई हुई बेटी ही है।
महिला के बाएं गाल और दाहिनी जांघ पर दो तिल भी थे, जिससे खैला को भरोसा हो गया कि ये उनकी ही बेटी है। बुजुर्ग माता-पिता एनजी खैला और एनजी नगोला ने कभी नहीं सोचा था कि वे उसे फिर से देख पाएंगे।
4 साल की उम्र में गायब हुई बच्ची 38 साल की उम्र में मिली, जिसका नाम छैदी रखा गया था। वह 42 साल की हो गई थी, लेकिन हरकतें एक छोटे बच्चे की तरह ही थीं। वह लोगों के साथ घुल मिल रही थी, लेकिन वह कुछ ही शब्द बोलती थी, जिसका मतलब चंद लोग ही समझते थे।
वह परिवार के पास लौट आई और माता-पिता के साथ जीवन बिता रही है। इस तरह, लगभग 38 साल तक जंगल में रहने के बाद, 4 साल की उम्र में गायब हुई बच्ची साल 2012 में अपने घर वापस लौटी।
ये महिला 38 साल तक जंगल में रही . ४ की उम्र में मिजोरम से गायब हुई और म्यांमार में मिली . माना गया कि ये चीन भी गई थी. म्यांमार में कुछ लोगों ने इसे बिना कपड़ों के, गंदगी से सना हुआ पाया
— Avinash Tiwari (@TaviJournalist) September 8, 2024
मिजोरम में माता-पिता को खबर लगी तो वे घर के जरूरी सामान बेचकर बेटी से मिलने पहुंचे. pic.twitter.com/DzAiqUjEYU
बिहार चुनाव 2025: बीजेपी की पहली लिस्ट में भूमिहारों का दबदबा, 71 में से इतने पर बने उम्मीदवार
फ्लाइंग किस पड़ी भारी: युवती के परिजनों ने सड़क पर ही कर दी युवक की धुनाई, वीडियो वायरल
हर्षित राणा पर ट्रोलिंग से भड़के गंभीर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा!
घर में घुसकर स्ट्राइक ! भारतीय मूल के क्रिकेटर ने लाहौर में उड़ा दी पाकिस्तान की धज्जियां
शर्मनाक! मालिक चलाता रहा फ़ोन, तड़प-तड़प कर मर गया कर्मचारी
चांदी: क्या यह सोने को पछाड़ देगी? विशेषज्ञ की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
कुटुंबा सीट पर कांग्रेस और आरजेडी में टक्कर, राजेश राम ने ठोकी दावेदारी
शुभमन गिल ने तोड़ी धोनी की परंपरा? जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के बाद किसे मिली ट्रॉफी!
कौन बनेगा करोड़पति में बच्चे की आत्मविश्वास भरी हरकतें बनीं चर्चा का विषय, बिग बी से बार-बार की सवाल पूछने की ज़िद
सिर्फ 5 लाख की आबादी वाले देश केप वर्डे ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड कप में किया क्वालीफाई