महिला वर्ल्ड कप में छाया राम-बाण जश्न, विदेशी खिलाड़ी ने जीता दिल
News Image

भारत और श्रीलंका में हो रहे महिला वर्ल्ड कप 2025 में एक विदेशी खिलाड़ी का अनोखा जश्न करोड़ों भारतीयों का दिल जीत रहा है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले के दौरान, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ताजमिन ब्रित्स ने शतक लगाकर प्रभु श्री राम के अंदाज में धनुष से बाण चलाने वाला जश्न मनाया।

यह मैच कुछ दिन पहले हुआ था, लेकिन ब्रित्स का ये खास अंदाज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में ब्रित्स ने 101 रनों की शानदार पारी खेली और साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई। शतक पूरा करते ही वो जमीन पर एक पैर रखकर बैठ गईं और फिर भगवान राम की तरह धनुष से बाण चलाने वाला जश्न मनाया।

इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और कमेंट्स में जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। इससे पहले उन्होंने भारत को भी 3 विकेट से शिकस्त दी थी।

टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिनमें 3 में जीत और एक में हार मिली है। पॉइंट्स टेबल पर साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर हैं। भारत 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कुटुंबा सीट पर कांग्रेस और आरजेडी में टक्कर, राजेश राम ने ठोकी दावेदारी

Story 1

दुनिया के दिग्गजों ने जीता अर्थशास्त्र का नोबेल, जानें किस देश से हैं ये अर्थशास्त्री

Story 1

दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म: CM ममता का बयान, पीड़िता आधी रात को बाहर क्यों? , परिवार का पलटवार - घटना रात 8 बजे घटी

Story 1

ट्रंप की चापलूसी में शहबाज ने क्या कहा कि मेलोनी मुंह दबाकर हंसने लगीं?

Story 1

बाज के पंजों से बच्चे को बचाने वाला कुत्ता: वायरल वीडियो की सच्चाई

Story 1

देसी Mappls का कमाल: अब फोन पर दिखेगी रेड लाइट-ग्रीन लाइट, जानिए कैसे

Story 1

दिल्ली साइबर फ्रॉड: तांत्रिक ने AI वीडियो बनाकर लोगों को ठगा, राजस्थान से गिरफ्तार

Story 1

हर्षित राणा पर ट्रोलिंग से भड़के गंभीर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा!

Story 1

रोहित शर्मा ने जीता दिल, श्रेयस अय्यर की ट्रॉफी के सम्मान में किया ऐसा काम

Story 1

दलितों में गलत मैसेज जा रहा है: राहुल गांधी