भूरा बाल बयान से बवाल! तेजस्वी ने अशोक महतो को लौटाया, दरवाज़े पर करना पड़ा इंतजार
News Image

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बाहुबली अशोक महतो को तेजस्वी यादव के आवास पर घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन मुलाक़ात नहीं हो सकी। गुरुवार रात महतो, तेजस्वी यादव से मिलने पटना स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

खबरों के मुताबिक, अशोक महतो बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी अनीता कुमारी को वारसलीगंज विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इसी सिलसिले में वे तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे।

अशोक महतो ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जेल से बाहर आने के बाद अनिता कुमारी से शादी की थी। इसके बाद RJD ने उन्हें मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा था।

हाल ही में, अशोक महतो ने एक यूट्यूब चैनल पर भूरा बाल साफ करो का नारा दिया था, जिसमें भू का अर्थ भूमिहार, रा का राजपूत, बा का ब्राह्मण और ल का लाला (कायस्थ) बताया गया था।

तेजस्वी यादव अपने चुनावी अभियान में खुद को A to Z पार्टी बताते हैं और BAAP फार्मूले पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अशोक महतो के इस बयान से तेजस्वी यादव काफी नाराज हैं और इसी वजह से उन्होंने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

काबुल पर हवाई हमले के बाद तालिबान का भीषण पलटवार, पाकिस्तान पर पांच प्रांतों से हमला!

Story 1

दिल्ली-गुरुग्राम भी फेल! चीन में लगा दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैफिक जाम, 36 लेन भी पड़ीं कम

Story 1

रफ़्तार का कहर: पिकअप ने ऑटो और स्कूटी को रौंदा, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक घटना

Story 1

वायरल वीडियो: क्या पाकिस्तानी डीजीएमओ को भारतीय सेना की सब खबर थी? जानिए सच्चाई

Story 1

कानून से बचने के लिए मौत का ड्रामा : दिल्ली का शातिर अपराधी गोरखपुर में बेनकाब

Story 1

नामीबिया का धमाका! आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को धूल चटाई

Story 1

मेरा भाई लोको पायलट है... : बिना टिकट ट्रेन में चढ़ी महिला ने TT को दिखाई धौंस!

Story 1

पत्नी विवाद या बड़ी डील? पवन सिंह के चुनाव न लड़ने का राज!

Story 1

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी का देवबंद दौरा: क्या हैं मायने?

Story 1

रन आउट पर जायसवाल का खुलासा: कहाँ हुई चूक?