कवर्धा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, मचा बवाल!
News Image

कवर्धा में भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के दौरे के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। राहुल टिकरिया की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका पहला कवर्धा दौरा था।

उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियां कर रहे थे। लेकिन, राहुल टिकरिया के पहुँचने से पहले ही, ठाठ होटल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब राहुल टिकरिया के काफिले में शामिल कुछ भाजपा कार्यकर्ता अचानक वाहनों से उतरे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उलझ पड़े।

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों के साथ बदसलूकी की, गाली-गलौच की और मारपीट की। वीडियो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है और अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार एक पत्रकार के कैमरामैन को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमाचा जड़ दिया।

इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी भी की।

कांग्रेस का आरोप है कि राहुल टिकरिया पर महिला संबंधी कई गंभीर आरोप हैं, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे थे। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी से उतरकर गाली-गलौच और मारपीट करने लगे।

सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस थाना पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं राहुल टिकरिया ने इस पूरे मामले से खुद को अनजान बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि कांग्रेस ने कब काला झंडा दिखाया और कब मारपीट हुई।

पुलिस प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और शिकायतों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेसी कार्यकर्ता तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली थाने में अड़े हुए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें भाजपा के गुंडों डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से मुकाबला करने का आव्हान किया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शहीद सैनिक का बेटा वैभव सूर्यवंशी के स्तर पर खेलेगा, सहवाग ने दी बधाई

Story 1

सीट बंटवारे से पहले चिराग की हाई लेवल मीटिंग: क्या होगा खास?

Story 1

कवर्धा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, मचा बवाल!

Story 1

ऐतिहासिक मोड़: अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा, रिश्तों में आई गर्माहट!

Story 1

20 साल पहले लगाया पीपल का पेड़ कटा, फूट-फूट कर रोई बूढ़ी मां

Story 1

IPL 2026: नीलामी की तारीख घोषित, 15 नवंबर तक खिलाड़ी होंगे रिटेन!

Story 1

IPL 2026: CSK इन 5 खिलाड़ियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता, पिछले सीजन में किया निराश!

Story 1

अफगानिस्तान की चेतावनी: हमारे साथ खेल खेलना अच्छी बात नहीं, पहले...

Story 1

कवर ड्राइव और स्वीप से कंगारुओं पर कहर बनकर टूटेंगे हिटमैन !

Story 1

1700 करोड़ गंवाने वाले अभिनेता को शाहरुख खान का सहारा, चमकी किस्मत