अभिनेता और प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का गुरुवार को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 42 वर्ष के थे और कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हुई। इस खबर से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है।
वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर फिल्मी सितारे भी दुख जता रहे हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में काम किया था। सुपरस्टार सलमान खान ने वरिंदर सिंह घुमन की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
वरिंदर सिंह के निधन की खबर के बाद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जो दबंग के सेट से ली गई थी। तस्वीर में सलमान वर्दी में नजर आ रहे हैं और वरिंदर के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले प्रा (पंजाबी में भाई)... याद आओगे पाजी।
सलमान पहले भी वरिंदर की फिल्मों को सपोर्ट करते रहे हैं। उन्होंने ही वरिंदर की पहली हिंदी फिल्म रोअर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स का ट्रेलर लॉन्च किया था।
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वरिंदर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ओम शांति। वहीं मरजावां के निर्देशक मिलाप जावेरी ने भी वरिंदर के साथ सेट की एक फोटो पोस्ट की और लिखा: रेस्ट इन पीस भाई, ज़िंदगी कितनी अनप्रेडिक्टेबल है। मरजावां के सेट की यादें हमेशा याद रहेंगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वरिंदर सिंह को मांसपेशी में चोट आई थी जिसके बाद वह अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। खबर है कि इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और डॉक्टरों ने उन्हें बेहोश पाया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के चलते वरिंदर की मौत हुई। यहां तक कि उनके शरीर पर काले और नीले निशान भी पाए गए, जिससे मौत के बाद की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
वरिंदर सिंह घुमन एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर और पंजाबी एक्टर थे। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और मिस्टर एशिया कॉन्टेस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने 2012 में पंजाबी फिल्म कबड्डी वंस अगेन से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वे मरजावां और टाइगर 3 जैसी हिंदी फिल्मों में नज़र आए।
*Rest in peace praa . Vil miss paaji pic.twitter.com/j3GXhCD4wQ
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 10, 2025
मोदी को 25 साल की सेवा पर ओडिशा के मुख्यमंत्री की बधाई, कहा - भारत बना विश्व शक्ति
कवर्धा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, मचा बवाल!
दौड़ते हुए सड़क पार कर रहा था मासूम, गाड़ी के नीचे आया, बाल-बाल बचा
रोहित शर्मा को टेस्ला Y चलाते देख एलन मस्क ने कहा - इसलिए विज्ञापन की जरूरत नहीं!
आखिरकार चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी, सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान
बहू की बर्बरता: मासूम पोते के सामने बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई, वीडियो ने झकझोरा देश
हौसले पर शक है तो सोवियत संघ और अमेरिका से पूछो : अफगान विदेश मंत्री की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी
बिग बॉस 19: क्या तान्या ने अमाल की तस्वीर को चूमा? मालती ने लगाया आरोप; वीडियो वायरल!
शुभमन गिल की मैदान पर जोरदार टक्कर, जायसवाल बने डॉक्टर!
लालू यादव ही बाटेंगे टिकट, राजद संसदीय दल का बड़ा फैसला!