मैं तो शॉक में... नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर मारिया कोरिना मचाडो की भावुक प्रतिक्रिया
News Image

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कोरिना ने कहा कि वह शॉक में हैं।

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना की जीत के बाद एडमंडो गोंजालेज उरुटिया ने उन्हें फोन किया था। इस दौरान कोरिना आश्चर्यमिश्रित खुशी जताती नजर आईं। गोंजालेज ने भी स्वीकार किया कि वह भी काफी ज्यादा खुश और हैरान हैं। ज्ञात हो कि पिछले साल जब कोरिना के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने पर रोक लग गई थी, तो एडमंडो ने उनकी जगह ली थी।

नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट के निदेशक क्रिस्टियन बर्ग हार्पविकेन ने जब उन्हें फोन कर विजेता होने की जानकारी दी, तो वे आंसुओं में डूब गईं। वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाली कोरिना को बधाई देते हुए हार्पविकेन भी काफी भावुक नजर आए।

कोरिना मचाडो ने कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। नोबेल प्राइज के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जारी वीडियो में कोरिना बात करते हुए बेहद भावुक नजर आ रही हैं। मचाडो ने नोबेल इंस्टीट्यूट के निदेशक से बात करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह एक आंदोलन है, यह मेरी निजी नहीं बल्कि पूरे समाज की उपलब्धि है। मैं अकेले इसे डिजर्व नहीं करती हूं।

नॉर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिडनेस ने कहा कि वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद की विपक्ष की उम्मीदवार रहीं मारिया कोरिना मचाडो कभी गहन तौर पर विभाजित रहे विपक्ष को एकजुट करने वाली प्रमुख शख्सियत हैं। एक ऐसा विपक्ष जिसने स्वतंत्र चुनाव और प्रतिनिधि सरकार की मांग को समान रूप से उठाया।

विशेषज्ञों का मानना है कि समिति आमतौर पर दीर्घकालिक शांति, अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व को बढ़ावा देने और उन संस्थानों के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करती है जो इन लक्ष्यों को मजबूत करते हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार एकमात्र पुरस्कार है जो ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है। चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में 2025 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पहले ही स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में की जा चुकी है। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम सोमवार को घोषित किया जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कानपुर ब्लास्ट: अवैध पटाखों के धमाके से फैली अफवाहें, 26 हिरासत में, 100 क्विंटल विस्फोटक जब्त

Story 1

यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली टेस्ट में मचाई धूम, विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी!

Story 1

मारिया कोरिना मचाडो को मिला 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार

Story 1

हरियाणा IPS आत्महत्या मामला: DGP समेत 15 अधिकारियों पर SC/ST एक्ट के तहत केस, SIT गठित, DGP कपूर का जाना तय!

Story 1

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा का तूफानी अभ्यास, नायर की निगरानी में दिखाए तेवर

Story 1

ट्रंप की नोबेल पुरस्कार उम्मीदें धूमिल, समिति में चिंता

Story 1

सऊदी से लौटे शौहर के लिए एयरपोर्ट पर पत्नियों का हाई वोल्टेज ड्रामा!

Story 1

अफगानिस्तान: विदेश मंत्री ने भारतीयों को दिया नौकरी का न्योता, अस्पतालों, खदानों और बिजली क्षेत्र में काम करने का अवसर

Story 1

पुलवामा शहीद के बेटे की शानदार एंट्री! सहवाग ने कहा - मुझे गर्व है

Story 1

बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारे पर सस्पेंस खत्म, जल्द आएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट