केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना नदी को निर्मल बनाने के लिए 1816 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहे।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए यह दोहरी दिवाली है क्योंकि सरकार ने जीएसटी कर की दरें कम कर दी हैं। उन्होंने बताया कि 395 से अधिक वस्तुओं पर कर या तो शून्य कर दिया गया है या पांच प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही, 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर समाप्त कर दिया गया है।
उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में दो लाख रुपये से अधिक आय वाले सभी लोगों पर कर लगाया गया था। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में इस सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव देश की जनता द्वारा लगातार तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री चुनने के कारण संभव हुआ है।
अमित शाह ने आपदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने यमुना में डुबकी लगाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने उन्हें डुबो दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यमुना की सफाई का वादा किया था और वह इसे पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने यमुना की सफाई के लिए बहुत सारे पैसे की आवश्यकता बताई, जिस पर पीएम मोदी ने कहा कि पैसों की चिंता न करें, जितना भ्रष्टाचार मिटाएंगे और विज्ञापनों को कम करेंगे, यमुना उतनी ही शुद्ध होगी।
शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल दिल्ली के सामने यमुना को साफ करने का, बल्कि गंगा से मिलने वाली जगह से प्रयागराज तक यमुना को साफ करने का प्लान तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि मां यमुना की कृपा से यमुनोत्री से प्रयागराज तक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, इन सभी राज्यों में भाजपा सरकार बन गई है। इसका मतलब है कि मां यमुना की कृपा से यमुना को साफ करने का रास्ता साफ हो गया है।
उन्होंने आपदा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में दिल्ली के कचरा पहाड़ 65 मीटर तक पहुंच गए थे, लेकिन 1 जनवरी 2028 को आप कचरा पहाड़ को खोजने भी नहीं पाएंगे, क्योंकि वहां एक बहुत ही सुंदर उद्यान बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की सफाई दिल्ली वालों को शूल की तरह चुभ रही थी, लेकिन कई सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जबसे उनकी सरकार बनी है, मोदी सरकार के गृह मंत्री हर महीने यमुना की सफाई पर बैठक करते हैं और केंद्र सरकार यमुना की सफाई के लिए पूरी मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि यमुना में 22 बड़े नाले और 200 छोटे नाले गिरते हैं, जिनको टैप किया जाएगा और बड़े नालों पर एसटीपी बनाया जाएगा, जिससे यमुना साफ होगी।
कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जो काम कोई सरकार 27 साल में नहीं कर सकी, वही काम दिल्ली की भाजपा सरकार ने सिर्फ सात महीनों में ही कर दिखाया।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, I ve come to tell the people of Delhi that this time it s a double Diwali for you...we have reduced GST tax rates. Taxes on more than 395 items have either been reduced to zero or limited to five per cent...Income tax was… pic.twitter.com/3ETDRz99By
— ANI (@ANI) October 9, 2025
लगातार तीन हार से पाकिस्तान की हालत खस्ता, अंक तालिका में सबसे नीचे
क्या अक्षय कुमार ने पवन सिंह-ज्योति विवाद पर दी नसीहत? जानिए सच्चाई!
बिहार में चुनावी घमासान: जन सुराज की पहली सूची जारी होते ही बवाल, प्रशांत किशोर पर लगे गंभीर आरोप
मुत्ताकी की भारत यात्रा से पाकिस्तान में क्यों मची खलबली?
कनाडा सुपर 60: हेल्स का तूफान, बिना दौड़े बनाए 80 रन, मोईन के 7 छक्के!
नेटफ्लिक्स की स्ट्रेंजर थिंग्स का अंतिम सीजन: हर एपिसोड 500 करोड़ का!
पैडमैन: घर की फिल्म होने पर भी अक्षय को करनी पड़ी मशक्कत!
क्रांति गौड़ का अविश्वसनीय कैच! महिला विश्व कप में पलटा मैच का रुख, वीडियो हुआ वायरल
मुझे यहां आकर खुशी हुई : पीएम मोदी के सामने ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने हिंदी बोलकर चौंकाया, वीडियो वायरल
कानपुर में ज़ोरदार धमाका, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, DGP ने मांगी रिपोर्ट