क्या अक्षय कुमार ने पवन सिंह-ज्योति विवाद पर दी नसीहत? जानिए सच्चाई!
News Image

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पवन सिंह ने इन आरोपों को चुनावी राजनीति से प्रेरित और झूठा बताया है।

इसी बीच, सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय भावुक लहजे में कहते हैं कि उन्हें आज इंसान होने पर शर्म आ रही है । वह यह भी कहते हैं कि वह एक बेटी के पिता हैं और उनका खून खौल रहा है। साथ ही, अक्षय समाज से महिलाओं की इज्जत करने की अपील करते दिखते हैं।

कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि अक्षय कुमार ने यह बयान पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद पर दिया है।

इस दावे की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि अक्षय कुमार का यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि लगभग 8 साल पुराना है।

एक यूजर ने 7 अक्टूबर, 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, देखिए पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में कुछ बोला। महिलाओं का सम्मान करने के लिए शक्तिशाली ज्योति सिंह पवन सिंह के विवाद में। इसी तरह, एक अन्य यूजर ने भी समान दावे के साथ वीडियो शेयर किया।

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए, वीडियो के की-फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से जांचा गया। इस दौरान, अक्षय कुमार के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट मिली जिसे 5 जनवरी, 2017 को पोस्ट किया गया था।

पोस्ट का कैप्शन अंग्रेजी में लिखा है, जिसका हिंदी अनुवाद है, बेंगलुरु का घटनाक्रम मुझे यह एहसास कराता है कि हम इंसान से जानवर, बल्कि जानवरों से भी बदतर होते जा रहे हैं। सच में शर्मनाक!

लगभग ढाई मिनट के वीडियो में अक्षय कहते हैं, एकदम डायरेक्ट बोलूं, दिल से बोलूं। आज अपने एक इंसान होने पर शर्म सी आ रही है। एक प्यारी-सी छोटी छुट्टी बिताकर अपनी फैमिली के साथ केपटाउन से लौटा। बहुत मन से आप सबको नए साल की मुबारकबाद दी। अपनी बेटी को गोद में उठाए एयरपोर्ट से निकल ही रहा था कि टीवी पर कुछ न्यूज आ रही थी वहीं नजर पड़ी। बेंगलुरु में नए साल के जश्न में कुछ लोगों का वहशियत भरा नाच देखा, खुलेआम सड़क पर। उसे देखकर पता नहीं आप लोगों को कैसा लगा बाईगॉड लेकिन मेरा खून खौल उठा। एक बेटी का बाप हूं और न भी होता तो शायद यही कहता। जो समाज अपनी औरतों को इज्जत नहीं दे सकता, उसे अपने आप को इंसानी समाज कहने का कोई हक नहीं है।

अक्षय आगे कहते हैं, और सबसे ज्यादा शर्म की बात पता है क्या है? कुछ लोग राह चलती लड़की को हैरेस करने की औकात रखते हैं और फिर यही तर्क देते हैं कि लड़की ने छोटे कपड़े क्यों पहने या रात में घर से बाहर क्यों गई। अरे शर्म करो यार, छोटे किसी लड़की के कपड़े नहीं। तुम्हारी सोच है। भगवान न करे, जो बेंगलुरु में हुआ है, वह कभी तुम्हारी बहन या बेटी के साथ हो।

दरअसल, नए साल के जश्न के दौरान बेंगलुरु में बड़े पैमाने पर महिलाओं से हुई छेड़छाड़ की घटना पर कर्नाटक के तत्कालीन गृह मंत्री जी. परमेश्वरा ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं। उनके इस बयान के बाद अक्षय कुमार समेत कई फिल्मी सितारों ने इस घटना पर आक्रोश जताया था और कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा की थी।

वीडियो की जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि वायरल क्लिप हाल की नहीं है, बल्कि साल 2017 की है।

फैक्ट चेक की जांच में यह वायरल दावा झूठा साबित हुआ। पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो 8 साल पुराना है। उस वक्त अक्षय कुमार ने बेंगलुरु में हुई छेड़छाड़ की घटना पर अपनी नाराजगी जताते हुए यह बयान दिया था। अब उनके इसी पुराने वीडियो को पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद से जोड़कर गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इससे अच्छा तो... हिटमैन रोहित शर्मा के अनोखे डांस ने मचाया धमाल, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Story 1

शिक्षा पर केंद्रित संसदीय समिति की बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए अहम मुद्दे

Story 1

नोबेल शांति पुरस्कार से पहले ट्रंप को मिला शांति राष्ट्रपति का खिताब!

Story 1

पक्षी निकला खतरनाक: सांप को जिंदा निगल गया, वीडियो देख दंग रह गए लोग

Story 1

एनाकोंडा के अंडे चुराने की कोशिश, फिर जो हुआ... देखकर उड़ जाएंगे होश!

Story 1

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में भी मिलेगा ऑरेंज कलर, डिस्प्ले में होगा खास फीचर!

Story 1

दुकान से हॉट डॉग लेकर भागी बत्तख, फिर जो हुआ, आंखें हो जाएंगी नम!

Story 1

रितेश पांडे: प्रशांत किशोर ने करगहर से बनाया उम्मीदवार, एनडीए और महागठबंधन को चुनौती!

Story 1

कनाडा सुपर 60: हेल्स का तूफान, बिना दौड़े बनाए 80 रन, मोईन के 7 छक्के!

Story 1

इक्वाडोर के राष्ट्रपति नोबोआ पर जानलेवा हमला, कार पर गोलियां चलाई गईं, पथराव