बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही वादों का दौर तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनने के बाद सामाजिक न्याय के साथ रोजगार के अवसरों को भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी जो कहता है, वो करके दिखाता है। हर परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी ज़रूर दी जाएगी।
चुनाव के ऐलान के बाद तेजस्वी यादव का यह वादा चुनावी समीकरणों को किस हद तक बदलता है, यह देखना होगा। उन्होंने कहा कि वो जुमलेबाजी नहीं कर रहे हैं, सरकार बनते ही यह करके दिखाएंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और उनकी मांग रोजगार है। उन्होंने सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय करने का भी वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता जानती है कि तेजस्वी ने जो कहा है, वो हमेशा किया है।
उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने के तीन महीने के अंदर हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में रोजगार एक अहम मुद्दा बन गया है। तेजस्वी यादव ने नौकरियों का वादा किया है। प्रशांत किशोर भी रोजगार और पलायन रोकने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जनसुराज की सरकार बनने के बाद किसी को भी मजबूरी में काम करने या मजदूरी करने के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एनडीए की ओर से भी बंपर नौकरियों का आश्वासन दिया जा रहा है। युवाओं और महिला वोटर्स को देखते हुए सभी प्रमुख राजनीतिक दल उन पर पूरा फोकस डाल रहे हैं।
#WATCH | Bihar polls | RJD leader Tejashwi Yadav says, This time, the people of Bihar want change and want that unemployment be uprooted. Besides social justice, we want to do economic justice too for the people of Bihar. Tejashwi ne jo kaha hai wo kiya hai, aur jo keh raha hai… pic.twitter.com/oxsAI7rwjM
— ANI (@ANI) October 9, 2025
रिंकू सिंह की जान खतरे में? क्रिकेटर को अंडरवर्ल्ड से धमकी, 5 करोड़ की फिरौती!
अमेरिका का बगराम सपना टूटा! भारत ने तोड़ी पाकिस्तान-अमेरिका की डील?
क्या अक्षय कुमार ने पवन सिंह-ज्योति विवाद पर दी नसीहत? जानिए सच्चाई!
पक्षी निकला खतरनाक: सांप को जिंदा निगल गया, वीडियो देख दंग रह गए लोग
स्कूल बैग में बिल्ली का बच्चा! बच्चे की शरारत देख उड़े घरवालों के होश
Vivo का धमाका: 200MP कैमरे वाला किफायती फोन लॉन्च, iPhone 17 जैसा लुक!
राफेल, सुखोई और मिग-29: वायुसेना दिवस पर आसमान में गर्जा भारतीय वायुसेना का पराक्रम
हंगरी के लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल, भारतीय मूल के सलमान रुश्दी चूके
महाराष्ट्र में निवेश का यही सही समय: उद्योग मंत्री उदय सामंत का आह्वान
कानपुर में स्कूटी विस्फोट: 10 से 12 घायल, पुलिस जांच जारी