बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच भोजपुरी सितारों की राजनीतिक मुलाकातों ने माहौल और गर्म कर दिया है।
हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। इसके बाद उनकी बीजेपी में वापसी हो गई, और माना जा रहा है कि वे इस बार बिहार चुनाव लड़ेंगे।
अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात ने बिहार में नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों के बीच मुलाकात के दौरान क्या बातें हुईं। अक्षरा सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर गिरिराज सिंह के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाक़ात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
अक्षरा सिंह के इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स तो उनसे पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं।
बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के अगले ही दिन गिरिराज सिंह से अक्षरा सिंह की मुलाकात के क्या मायने हैं, यह आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या अक्षरा भी पवन सिंह के रास्ते पर चलते हुए इस बार चुनाव लड़ेंगी?
उल्लेखनीय है कि मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी ऑफर मिलने पर बीजेपी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
साल 2023 में अक्षरा सिंह अपने पिता के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज के मंच पर भी नजर आई थीं, जिसके बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि अक्षरा सिंह जन सुराज का दामन थामेंगी, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
*आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाक़ात 🙏🏼 और आशीर्वाद प्राप्त हुआ pic.twitter.com/fIvzl5ZfP0
— AKSHARA SINGH (@AKSHARASINGH1) October 6, 2025
IMC 2025 का आगाज: पीएम मोदी बोले- एक कप चाय से सस्ता 1GB डेटा; रेवोल्यूशन के साथ भारत बना टेक लीडर
सांड़ों ने लेम्बोर्गिनी को किया तहस-नहस! AI निर्मित वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल
जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, पटरी पर धमाका, बलूच विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी
चीज़ें बदलने के लिए मुझे पावर चाहिए : चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
वाह! रेत की बोरियों से टिका दिया फ्लाईओवर, मनाली हाईवे पर जुगाड़ देख हैरान लोग
बिग बॉस 19 में बरमूडा ट्रायंगल का तांडव, मालती ने तान्या को पूल में फेंका!
दीपिका पादुकोण का अबाया पहनकर मस्जिद में शूट, यूजर्स ने उठाए सवाल
कप्तानी गई, पर रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, संजू-अय्यर समेत 7 भारतीय खिलाड़ी भी चमके
फैक्ट चेक: धान काटने वाली वायरल मशीन न तो असली, न ही चीनी आविष्कार
हिमाचल में कुदरत का कहर: भूस्खलन ने ली 15 जानें, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान