सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में जेन-जेड (Gen-Z) के युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महादेव के समर्थन में सड़कों पर मशाल जुलूस निकाल रहे हैं।
वीडियो में कुछ लोग हाथों में मशाल लिए नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, यूपी में हालात, GenZ सड़कों पर गूंज उठा नारा- यूपी पुलिस तुम लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं... लम्बे-लम्बे लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं ।
इस दावे की सच्चाई जानने के लिए गहन पड़ताल की गई। की-फ्रेम के जरिए गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर, वीडियो का 26 सितंबर 2025 का एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिला। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि यह वीडियो राजस्थान के जयपुर का है, जहां नरेश मीणा के समर्थकों ने झालावाड़ के पीपलोदी स्कूल हादसे में मृत बच्चों के परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए मशाल जुलूस निकाला था।
नरेश मीणा के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करने पर फेसबुक पर 25 सितंबर का एक लाइव वीडियो रिकॉर्ड मिला। इस वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य वायरल वीडियो से पूरी तरह मेल खाते हैं।
हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा गलत है। वीडियो राजस्थान का है, और इसे गलत तरीके से यूपी से जोड़कर सीएम योगी के समर्थन में रैली बताया जा रहा है।
इसलिए, लोगों को सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी भ्रामक जानकारियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वायरल हो रही पोस्ट का दावा झूठा है।
*यूपी में हालात 🔥
— Ocean Jain (@ocjain4) September 30, 2025
GenZ सड़कों पर गूंज उठा नारा—
“यूपी पुलिस तुम लठ बजाओ,
हम तुम्हारे साथ हैं…
लम्बे-लम्बे लाठ बजाओ,
हम तुम्हारे साथ हैं… pic.twitter.com/4bicN5Tkuh
रहस्यमयी भविष्यवाणी या इत्तेफाक? गोलीबारी से पहले कैरोलिन लेविट का फायर शॉट वाला बयान वायरल
माली दहला: रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की आतंकी हमले में मौत, परिवार भी खत्म; देशभर में आपातकाल
गुजरात निकाय चुनाव: शहरों में सुस्ती, गांवों में दिखा लोकतंत्र का उत्साह
रिंकू सिंह का सिक्सर धमाका और मोहसिन खान का पंजा : इकाना में दिखा रोमांच का चरम
CBRN आपदाओं से निपटने के लिए एम्स गोरखपुर की ऐतिहासिक पहल: आम नागरिकों के लिए पहली बार सुरक्षा कवच
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला SPG कमांडो ? जानें वायरल दावे का पूरा सच
व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी: प्रेस सचिव की मजाक वाली भविष्यवाणी सच साबित होने से मचा हड़कंप
गुजरात निकाय चुनाव: मतदान के बीच तीन लोगों की मौत से पसरा मातम
आईपीएल में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड का दुर्लभ नजारा: जानिए क्रिकेट के 11 आउट होने के नियम
दिल्ली की हार के लिए करुण नायर नहीं, ये बड़ी गलती जिम्मेदार: अश्विन ने उठाए सवाल