BSNL ने हाल ही में पूरे भारत में अपनी 4G सर्विस लॉन्च की है। कंपनी ने 4G सर्विस लॉन्च करने के लिए करीब 1 लाख मोबाइल टावर लगाए हैं।
इसके अलावा कंपनी 97,500 और नए मोबाइल टावर लगाने जा रही है।
BSNL ने अपने यूजर्स के लिए खास सर्विस लॉन्च की है। अब Jio और Airtel की तरह ही BSNL यूजर्स भी बिना मोबाइल नेटवर्क के कॉल कर सकेंगे।
BSNL ने फिलहाल अपनी VoWiFI यानी वॉइस ओवर Wi-Fi सर्विस को दक्षिण भारतीय शहरों में शुरू किया है। जल्द ही, अन्य टेलीकॉम सर्किल में भी यह सर्विस शुरू हो जाएगी।
इस सर्विस से उन यूजर्स को खास फायदा होगा, जो नो नेटवर्क वाले इलाकों में कॉलिंग करना चाहते हैं।
2 अक्टूबर को BSNL ने 25 साल पूरे किए। इस मौके पर दूरसंचार विभाग (DoT) के सेक्रेटरी नीरज मित्तल ने BSNL VoWiFi सर्विस को सॉफ्ट लॉन्च किया।
BSNL की यह सर्विस अभी दक्षिण और पश्चिम जोन के सर्किल में शुरू की गई है।
मुंबई में कंपनी ने अपनी 4G और eSIM सर्विस भी लॉन्च की है। अब मुंबई में यूजर्स eSIM का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे पहले इसे तमिलनाडु सर्किल में लॉन्च किया गया था।
BSNL ने इस सर्विस को लॉन्च करके डिजिटल विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।
BSNL VoWiFI सर्विस की मदद से यूजर घर के अंदर या कम नेटवर्क वाले इलाके में होम ब्रॉडबैंड या WiFi के जरिए वॉइस कॉलिंग कर पाएंगे।
हालांकि, BSNL VoWiFi सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर का स्मार्टफोन भी कम्पैटिबल होना जरूरी है। आजकल लॉन्च होने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन में VoWiFi फीचर होता है।
BSNL अपनी इस VoWiFi सर्विस के साथ ही निजी कंपनियों Airtel, Jio और Vodafone-Idea की तरह ही यूजर्स को वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा देगी। निजी कंपनियों के यूजर्स कुछ सालों से VoWiFi सर्विस इस्तेमाल कर रहे हैं।
BSNL की इस सर्विस के लिए यूजर्स को कोई भी अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा। यूजर्स अपने कम्पैटिबल स्मार्टफोन में इस सर्विस का मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे।
On the occasion of BSNL’s Silver Jubilee, Hon’ble Secretary Telecom & Chairman, Digital Communications Commission, @neerajmittalias , in the presence of Additional Secretary Shri Gulzar Natarajan, @CMDBSNL Shri A. Robert J. Ravi, and the BSNL Board of Directors, launched BSNL 4G… pic.twitter.com/oo90qYW0xN
— BSNL India (@BSNLCorporate) October 2, 2025
बिहार चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 22 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी होगी
झूले की ऊंचाई बढ़ी, सुरक्षा जाल गायब: जयशंकर का विदेश नीति पर बड़ा बयान
मणिपुर में सत्ता समीकरण: BJP-NPP विधायकों का दिल्ली दौरा, नई सरकार की अटकलें तेज़
एशिया कप की ट्रॉफी और मेडल जीतने के बाद, जीती हुई कार भी अभिषेक शर्मा के लिए बनी मुसीबत!
ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार पाने की बेताबी: क्या है असली वजह और कहां फंसा है पेंच?
कभी मजदूर थे, आज हैं अरबों के मालिक: AAP ने राज्यसभा के लिए इस बिजनेसमैन के नाम का ऐलान किया
IND vs PAK: टॉस में भारत से धोखा, पाक कप्तान का झूठ, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
प्रियंका चतुर्वेदी ने दिलीप जायसवाल के बयान को बताया शर्मनाक, कहा - चुनाव आते ही BJP बेकाबू...
भारत ने फिर पाकिस्तान को दिखाया, महिला टीम ने भी नहीं मिलाया हाथ
दुनिया का पहला: इच्छा मृत्यु के बाद दिल प्रत्यारोपण - नैतिकता पर छिड़ी बहस!