गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कांग्रेस पर भाजपा को विधायक सप्लाई करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक ही सड़े-गले सिस्टम का हिस्सा हैं और इसे उखाड़ फेंकना बेहद जरूरी है।
केजरीवाल ने उत्तरी गोवा के मायेम निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोवा के लोगों के साथ सबसे ज़्यादा धोखा कांग्रेस ने किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आशीर्वाद से राज्य में खनन का व्यवसाय चला रही है।
केजरीवाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खनन के मालिक हैं और यह मुख्यमंत्री की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पाटकर और सावंत राजनीतिक रूप से भले ही अलग-अलग दलों से हों, लेकिन वे असल में एक ही भ्रष्ट सिस्टम का हिस्सा हैं।
केजरीवाल ने गोवा में वंशवादी राजनीति पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले दादा चुनाव लड़ते थे, फिर बेटे और अब पोते चुनाव लड़ रहे हैं। यह लोग जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए राजनीति करते हैं।
आप नेता ने कहा कि यह प्रभाव केवल भाजपा में ही नहीं, बल्कि कांग्रेस में भी है। बड़े व्यवसाय, ठेके और ज़मीन के बड़े टुकड़े भी इन परिवारों के पास हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि व्यवस्था बदली जाए और लोगों को अपने संसाधनों पर अधिकार मिले।
दिल्ली की पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोवा में पिछले 13 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन राज्य का हाल बेहाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने यहां बेरोजगारी, गैंगवार और गुंडागर्दी बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं किया है।
आतिशी ने दावा किया कि पिछले 2 महीनों में खराब सड़कों और गड्ढों की वजह से 30 से ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी परेशानियों को BJP विधायकों के सामने रखने से डरते हैं, और खुद सरकार भी खराब सड़कों की समस्या को मानती है।
केजरीवाल ने गोवा के लोगों से अपील की कि वे इस पुरानी व्यवस्था को बदलने में आप का साथ दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि गोवा के संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए और राजनीतिक प्रणाली में बदलाव अब अनिवार्य है। केजरीवाल शुक्रवार शाम गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।
केजरीवाल ने कहा कि गोवा के लोगों के साथ सबसे ज़्यादा धोखा कांग्रेस ने किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बीजेपी को विधायक सप्लाई करती है और दोनों ही पार्टियां एक ही सड़े-गले सिस्टम का हिस्सा हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस सिस्टम को उखाड़ फेंकना जरूरी है।#arvindkejriwal… pic.twitter.com/xM3pT3Cgqr
— Lallu Ram (@lalluram_news) October 5, 2025
मेरा कोई भी राजनीतिक दुश्मन नहीं : उद्धव ठाकरे के हृदय परिवर्तन का क्या है राज ?
बाल पकड़कर घसीटा, झंडा चुमने पर मजबूर, खटमलों से भरी कोठरी में ग्रेटा थनबर्ग!
बिहार के 3 लाख से अधिक शिक्षकों के वेतन में भारी वृद्धि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा!
दिल्ली एयरपोर्ट पर भगदड़ से बचने के लिए ज़रूर पढ़ें ये खबर! एयर इंडिया ने किया बड़ा बदलाव
होटल के खाने से बिगड़ी खिलाड़ियों की तबीयत? BCCI एक्शन में, नमूने लिए गए
ईरानी कप जीतकर विदर्भ ने रचा इतिहास, रजत पाटीदार की टीम को मिली करारी शिकस्त
दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की दवा नहीं, उत्तराखंड प्रशासन का सख्त निर्देश
पवन सिंह की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, लखनऊ मिलने पहुंची तो एक्टर ने बुलवाई पुलिस!
फिल्मों से ब्रेक लेकर धार्मिक यात्रा पर रजनीकांत, सादगी भरी तस्वीरें वायरल
चक्रवात शक्ति की रफ़्तार धीमी, महाराष्ट्र में अब खतरे की आशंका कम!