रातभर हुई भारी बारिश ने उत्तरी बंगाल में तबाही मचा दी है। दार्जिलिंग के मिरिक और सुखिया पोखरी इलाकों में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है।
दार्जिलिंग जिला पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार बचाव और राहत कार्यों में जुटे हैं, लेकिन खराब मौसम और कठिन इलाके राहत कार्य में बड़ी बाधा बन रहे हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार, 5 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और कूचबिहार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुरद्वार के लिए रेड अलर्ट लागू है, जबकि उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर और मालदा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे आश्रय लेने से बचने और नदी-तालाब जैसे जल निकायों से दूर रहने की चेतावनी दी है। बिजली गिरने और तेज़ हवाओं से हादसे का खतरा बना हुआ है।
लगातार बारिश और भूस्खलन ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह से तोड़ दिया है। जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और कूचबिहार जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भूस्खलन की वजह से बंद कर दी गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 717E, जो सिलीगुड़ी और सिक्किम को जोड़ता है, पर भी पेडोंग और ऋषिखोला के बीच भूस्खलन हुआ है, जिससे रेनॉक होते हुए जाने वाला रूट पूरी तरह ठप हो गया है।
कलिम्पोंग जिले में स्थिति और भी गंभीर है। लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, कई सड़कें कट गई हैं और कम्युनिकेशन लाइनों में बाधा आ गई है। ग्रामीण इलाकों में बिजली और नेटवर्क सेवा ठप पड़ी है, जिससे राहत कार्य और मुश्किल हो गए हैं।
दुधिया में बालासन नदी पर बना लोहे का पुल पूरी तरह ढह गया है। यह पुल सिलीगुड़ी और मिरिक को जोड़ने का मुख्य मार्ग था। पुल टूटने से इस रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप है। नदी के किनारे बसे लोगों में डर का माहौल है, क्योंकि जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
तेज बारिश और भूस्खलन के कारण उत्तर बंगाल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है, स्कूल बंद कर दिए गए हैं और पर्यटकों को दार्जिलिंग और कलिम्पोंग की यात्रा टालने की अपील की गई है।
**#WATCH | West Bengal Movement of vehicles has been restricted on the Siliguri-Darjeeling SH-12 road after a portion of Dudhia iron bridge collapsed due to heavy rain in North Bengal. pic.twitter.com/0Rv61YekTa
— ANI (@ANI) October 5, 2025
राहुल गांधी की इज्जत क्यों करते हैं रिजिजू? इंदिरा गांधी का नाम लेकर दिखाया आईना!
दिल्ली डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत: महिला से छेड़छाड़, कैमरे में कैद
उत्तर बंगाल में बारिश का कहर: पुल टूटा, भूस्खलन, 17 की मौत, संपर्क टूटा
जंगलराज से विकासराज: नीतीश कुमार और NDA की देन, बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
500 करोड़ी फिल्म के बाद रजनीकांत का हिमालय में सादा जीवन, पत्तल पर भोजन!
जयशंकर का ऐलान: अब कॉन्टैक्टलेस वॉर का दौर, टैरिफ विवाद पर जल्द समाधान!
हमारे घर का कमरा छीन लिया... मोहन भागवत का अखंड भारत पर बड़ा बयान!
दोस्तों का ज़बरदस्त प्रैंक! वीडियो देख सोशल मीडिया पर मची हंसी की लहर
मेरठ में सरेआम मनचले की गुंडागर्दी: किशोरी से छेड़छाड़, पीटा और गला दबाकर जान लेने की कोशिश
बिग बॉस 19 के मंच पर सलमान खान ने खेला क्रिकेट, दीपक चाहर की गेंद पर जड़े चौके-छक्के!