पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव होने हैं, जिसमें उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हो सकते हैं. हालांकि पार्टी ने अभी आधिकारिक रूप से उनके नाम का ऐलान नहीं किया है.
यह उपचुनाव आप पार्टी नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे देने से खाली हुआ है. संजीव अरोड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2028 को समाप्त होना था, लेकिन उन्होंने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब चुनाव जीतकर वर्तमान में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में कैबिनेट में मंत्री हैं.
राजेंद्र गुप्ता देश के प्रमुख भारतीय उद्योगपतियों में से एक हैं और वह ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं.
24 अक्टूबर को पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव होने हैं, इसलिए यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
राजिंदर गुप्ता ने 4 अक्टूबर को अचानक दो महत्वपूर्ण पदों, पंजाब सरकार में राज्य आर्थिक नीति और योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद से उनकी पंजाब आप से राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं.
जानकारी के अनुसार राजिंदर गुप्ता का जन्म 1959 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उनके पिता एक कपास व्यापारी थे. महज 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और उनका बचपन काफी कठिनाईयों भरा रहा था. उन्होंने प्रति दिन मात्र 30 रुपये के हिसाब से मजदूरी भी की.
साल 1976 में उन्होंने मोमबत्ती बनाने की छोटी फैक्ट्री लगाई थी, जिसके बाद 1990 में ट्राइडेंट ग्रुप की स्थापना की, जो टेक्सटाइल्स, पेपर और केमिकल्स के क्षेत्र में काम करती है. 1992 से 2012 तक वह ट्राइडेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे. वर्तमान में वह ट्राइडेंट के चेयरमैन हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग 10,000 करोड़ रुपये) है. परिवार में उनकी पत्नी मधु गुप्ता और दो बच्चे हैं.
*STORY | The Aam Aadmi Party (AAP) government in Punjab has accepted the resignation of noted industrialist and Trident Group chairman Rajinder Gupta from the post of vice-chairman of the Punjab Economic Policy and Planning Board, a position that carried a cabinet rank.
— United News of India (@uniindianews) October 4, 2025
🔗Read:… pic.twitter.com/W14es3YWp9
पैसे से पैसा कमाने का अनोखा जुगाड़ , सड़क किनारे नोट बेचकर मालामाल हो रहा ये शख्स!
मौसम का मिजाज: 9 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलों का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर
ईरान मुद्दे पर दोस्ती पड़ी भारी: UAE ने पाकिस्तान से मांगे 2 अरब डॉलर, शहबाज सरकार के हाथ-पांव फूले
देश के मुद्दे छोड़ समोसे पर बहस? राघव चड्ढा की पार्टी में ही घिरी साख
IPL 2026: आयुष म्हात्रे का धमाका, पृथ्वी शॉ की बराबरी कर लिस्ट में जमाया अपना जलवा
वायरल वीडियो: क्या रेलवे ट्रैक में लगी हैं टांगें? चलते ट्रैक को देखकर चकरा गया लोगों का सिर
सीएसके बनाम पीबीकेएस: बेटे आमने-सामने, तो पिता ने निकाला बीच का रास्ता , अनोखे अंदाज में दिखाया प्यार
संजू सैमसन के मुरीद हुए पीएम मोदी, बताया क्या है एक चैंपियन खिलाड़ी की असली पहचान
शिक्षा के नाम पर हैवानियत: मदरसे में मासूम की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
आयुष म्हात्रे का धमाका: सुरेश रैना का 17 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, वैभव सूर्यवंशी के क्लब में एंट्री