हैदराबाद: एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 69 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को खिताबी जीत दिलाने वाले स्टार क्रिकेटर तिलक वर्मा अपने गृह राज्य तेलंगाना पहुंच चुके हैं।
मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को अपना बल्ला और हस्ताक्षरयुक्त टी-शर्ट भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर साझा कीं।
पिछले रविवार को दुबई के मैदान में भारत ने पकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब नौवीं बार जीता। तिलक वर्मा ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शुरुआती ओवरों में भारत ने अभिषेक, गिल और सूर्य कुमार के विकेट खो दिए थे। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा ने संजू सैमसन और शिवम् दुबे के साथ मिलकर साझेदारी की। तिलक ने 53 गेंदों पर 69 रन बनाए और नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और तीन चौके लगाए। तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ़ दी मैच चुना गया।
भारत लौटने के बाद तिलक वर्मा ने हैदराबाद में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया और एशिया कप से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तिलक ने कहा, सूर्य कुमार यादव ने जो कहा है कि पाकिस्तान से कोई मुकाबला नहीं है, मैं उससे सहमत हूं। दिमाग में दबाव तो रहता है, बहुत कुछ चल रहा था। देश हमेशा आगे है और भारत सबसे ऊपर है। मेरे दिल में यही था कि देश के लिए जान दे दूंगा। उस समय शांत रहकर गेम खेला। जब तीन विकेट गिर गए तब मैं बल्लेबाजी कर रहा था। वे (पाकिस्तानी खिलाड़ी) लोग तब मेरे ऊपर ज्यादा आ रहे थे। मैंने खुद को शांत रखकर गेम खेला और मैच खत्म होने बाद अच्छे से बोला है।
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान सूर्य कुमार यादव ने अपने सभी सात मुकाबलों की फीस भारतीय सेना को समर्पित करने की घोषणा की।
एक नाटकीय घटनाक्रम में, चैम्पियन भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी नहीं दी गई, क्योंकि उसने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों इसे लेने से इनकार कर दिया था। पुरस्कार वितरण समारोह काफी देर से शुरू हुआ और केवल व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए।
भारतीय टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से ट्रॉफी लेने के लिए तैयार थी, लेकिन नकवी ने ऐसा होने नहीं दिया। नकवी मंच पर डटे रहे, जिससे समारोह में देरी हुई। भारतीय प्रशंसकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। आयोजकों में से कोई ट्रॉफी को ड्रेसिंग रूम में ले गया।
भारत के इंकार के बाद मोहसीन नकवी ट्रॉफी और मेडल्स के साथ वापस चले गए। बीसीसीआई ने इस पर नाराजगी जताई है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रॉफी और मेडल जल्द भारत को लौटाएंगे।
యువ క్రికెటర్ తిలక్ వర్మ మర్యాదపూర్వకంగా కలిశారు.
— Revanth Reddy (@revanth_anumula) September 30, 2025
ఆసియా కప్-2025 ఫైనల్ మ్యాచ్ లో పాక్ పై భారత్ విజయంలో కీలకపాత్ర పోషించిన తిలక్ వర్మను సత్కరించి, అభినందించాను. క్రికెట్ బ్యాట్ ను ఆయన నాకు బహూకరించారు.
కార్యక్రమంలో మంత్రి శ్రీ వాకిటి శ్రీహరి, శాట్స్ చైర్మన్ శ్రీ శివసేనా రెడ్డి… pic.twitter.com/o8x5b9Eusc
क्या तेजस्वी यादव के बड़े नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी बदलेंगे पाला? वायरल तस्वीर का सच!
राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव राक्षस ? नोएडा में विवादित पोस्ट से मचा हड़कंप
एशिया कप जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने बहन की शादी के शगुन में किया जमकर भांगड़ा, युवी भी झूमे!
नेहरू कनेक्शन के बावजूद कांग्रेस ने RSS को बताया गद्दार !
AI वीडियो क्रिएशन का नया युग: OpenAI ने लॉन्च किया Sora 2 और सोशल मीडिया ऐप
बेगूसराय और लखीसराय में रेड अलर्ट, बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश का खतरा
वायुसेना की असली ताकत: सिर्फ पायलट और कमांडो नहीं, हजारों गुमनाम नायक भी करते हैं योगदान!
अंडर-19 में वैभव और वेदांत का धमाका, शतकों की बरसात!
उड़ान भरने को तैयार नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 8 अक्टूबर को पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
क्या बंगाली मुसलमान भी हिन्दू हैं? तस्लीमा नसरीन के तर्क पर जावेद अख्तर का पलटवार