आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लालगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर स्थित न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट में एक पिता ने अपनी बेटी को एक लड़के के साथ देखकर गुस्से में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों को गोली मार दी।
इस हमले में आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दुखद खबर यह है कि इलाज के दौरान अक्षरा ने दम तोड़ दिया। आदित्य का इलाज अभी भी जारी है।
पुलिस के अनुसार, अक्षरा सिंह पकड़ी खुर्द गांव की हाईस्कूल की छात्रा थी, जबकि घायल आदित्य सिंह मसीरपुर गांव का रहने वाला है और ग्रेजुएशन का छात्र है। दोनों घर से विद्यालय के लिए निकले थे।
जानकारी के अनुसार, लड़की के माता-पिता को आसपास के लोगों ने रेस्टोरेंट में लड़की और लड़के के होने की सूचना दी थी। पहले लड़की की मां रेस्टोरेंट पहुंची और बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कुछ खाने का ऑर्डर भी दिया था। तभी लड़की के पिता, नीरज सिंह, वहां पहुंचे और अपनी बेटी से उलझ गए।
आक्रोशित नीरज सिंह ने अपनी बेटी से मारपीट शुरू कर दी और फिर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। पहली गोली लड़की को लगी और दूसरी गोली लड़के को। इलाज के दौरान अक्षरा की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी नीरज सिंह की तलाश तेज कर दी है।
*थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत न्यू वेलकल फैमिली रेस्टोरेन्ट में पिता ने अपनी पुत्री व पुरुष मित्र को मारी गोली, गम्भीर हालत में दोनो को BHU किया गया रेफर, इलाज के दौरान महिला की हुई मृत्यु, FIR पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही,के सम्बन्ध में #Spcityazh मधुवन कुमार सिंह की बाइट। pic.twitter.com/LboOwXGRp8
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) September 26, 2025
करूर में भगदड़: किसी प्रचार रैली में इतनी मौतें पहले कभी नहीं हुईं - मुख्यमंत्री स्टालिन
हैदराबाद में भारी बारिश का कहर, कमर तक डूबे लोग!
क्रीज़ से बाहर होकर भी शनाका क्यों बचे रनआउट से? जानिए डेड बॉल का पेच!
उपद्रवियों को 7 पीढ़ियां याद रखेंगी, मौलाना भूल गए थे किसका शासन है: सीएम योगी
बरेली हिंसा: 10 पर FIR, मौलाना तौकीर रजा न्यायिक हिरासत में
नेपाल ने रचा इतिहास! वेस्टइंडीज को टी20 में 19 रनों से हराया
राजा भैया की बेटी राघवी का सनसनीखेज खुलासा: पिता पर लगाए गंभीर आरोप!
करूर में विजय की रैली में भगदड़, बच्चों समेत 10 की मौत की आशंका
हमारी जुबान पक्की. हम जो कहते हैं वो करेंगे : तेजस्वी का बड़ा ऐलान
पेट में 29 चम्मच, 19 ब्रश और 2 पेन! हापुड़ में डॉक्टर भी रह गए हैरान