करूर में विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत, कई घायल
News Image

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की चुनावी रैली में भगदड़ मच गई, जिसमें 31 लोगों की जान चली गई। 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

यह घटना अभिनेता विजय की पार्टी, तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) की रैली के दौरान हुई। भारी संख्या में समर्थक रैली में पहुंचे हुए थे। शुरुआती खबरों के मुताबिक, भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बनी, जो बाद में एक बड़ी त्रासदी में बदल गई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पूर्व मंत्री वी सेंथिलबालाजी और मंत्री मा. सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराया जाए। उन्होंने जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है।

पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने बताया कि अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें अस्पताल जाने और उचित इलाज उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री खुद कल करूर का दौरा करेंगे।

AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भीड़ की अराजकता के कारण 29 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बेहोश हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अभिनेता विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी लॉन्च की थी। 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का झंडा और सिंबल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितंबर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय ने पहले ही ऐलान किया है कि राजनीति में आने के बाद वे पूरी तरह से लोगों की सेवा करेंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

विजय रैली में भगदड़: दम घुटने से हांफते लोग, 20 की मौत

Story 1

करूर रैली में भगदड़: विजय की सभा में 36 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

Story 1

मैडम जी ने ठोकी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी! सड़क पर जमकर हुआ कलेश

Story 1

बिहार चुनाव: घुसपैठियों को बाहर करेंगे VS नीतीश अब बिहार चलाने लायक नहीं - अमित शाह और तेजस्वी में ज़ोरदार टक्कर

Story 1

एक लाख का इनामी जुबेर ढेर: NEET छात्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी STF मुठभेड़ में मारा गया

Story 1

मौलाना भूल गए कि UP में किसकी सत्ता है... : बरेली बवाल पर CM योगी का कड़ा रुख, आने वाली पीढ़ियों को याद रहेगा सबक

Story 1

बिहार में महिलाओं पर योजनाओं की बौछार: ₹10,000 से बदलेगी किस्मत?

Story 1

बरेली हिंसा: 10 पर FIR, मौलाना तौकीर रजा न्यायिक हिरासत में

Story 1

लद्दाख में हिंसा: 6000 की भीड़, पथराव और जवानों पर हमला, क्या सोनम वांगचुक ने बिगाड़े हालात?

Story 1

हैदराबाद में भारी बारिश का कहर, कमर तक डूबे लोग!