अंडमान सागर में खुदाई: 300 मीटर पर मिला नैचुरल गैस का विशाल भंडार!
News Image

अंडमान सागर में भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां 300 मीटर की खुदाई में नैचुरल गैस का विशाल भंडार मिला है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे ऊर्जा के अवसरों का सागर बताते हुए देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

यह भंडार विजयपुर के 2 कुएं में मिला है, जो अंडमान तट से लगभग 17 किलोमीटर दूर 295 मीटर की गहराई पर स्थित है। कुएं की लक्षित गहराई 2650 मीटर थी, लेकिन पहले 295 मीटर पर ही नैचुरल गैस का भंडार मिल गया। इसके बाद लगभग 2355 मीटर तक और ड्रिलिंग की गई।

पुरी ने बताया कि कुएं के 2212 से 2250 मीटर की गहराई तक किए गए शुरुआती उत्पादन परीक्षण से नैचुरल गैस का पता चला। परीक्षण में 87 प्रतिशत मीथेन पाई गई है। आने वाले महीनों में गैस पुल की साइज और कमर्शियल संभावनाओं का पता लगाया जाएगा।

इस खोज से प्राकृतिक गैस के आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी, जो पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ रही है। कारोबारी साल 2023-24 में भारत की प्राकृतिक गैस की लगभग 44 प्रतिशत खपत आयात से पूरी हुई थी।

मीथेन कोयले और तेल के मुकाबले अधिक स्वच्छ है। इससे कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर कम निकलते हैं। अगर भारत बिजली उत्पादन के लिए कोयले की जगह मीथेन का इस्तेमाल करे, तो वायु प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आ सकती है।

मीथेन में प्रति यूनिट ऊर्जा की मात्रा अधिक होती है। इसका इस्तेमाल खाना पकाने, औद्योगिक उत्पादों, ट्रांसपोर्ट फ्यूल के रूप में भी किया जा सकता है। मीथेन गैस के प्रोडक्शन, ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन के इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

यह खोज भारत को एनर्जी सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगी और रिन्यूऐबल एनर्जी के लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद करेगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आधी रात को नेपाल का धमाका: दो बार के विश्व चैंपियन को T20 में धूल चटाई!

Story 1

मैडम जी ने ठोकी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी! सड़क पर जमकर हुआ कलेश

Story 1

एक लाख का इनामी जुबेर ढेर: NEET छात्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी STF मुठभेड़ में मारा गया

Story 1

सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को गले लगाकर जताया दुख, पिता की मौत पर संवेदना

Story 1

बस्तर दशहरा 2025: 600 साल पुरानी परंपरा, मां दंतेश्वरी को शाही निमंत्रण

Story 1

फाइनल से पहले रऊफ और फरहान पर ICC का शिकंजा, दुर्व्यवहार पर कड़ी सजा!

Story 1

बरेली बवाल पर सीएम योगी का कड़ा रुख: मौलाना भूल गए किसकी है सत्ता, अब न नाकाबंदी, न कर्फ्यू, ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ी दंगा भूल जाएगी

Story 1

बरेली हिंसा: 10 पर FIR, मौलाना तौकीर रजा न्यायिक हिरासत में

Story 1

मौलाना तो जेल गया... 2000 दंगाई कहां? I LOVE मोहम्मद के नाम पर दंगे का विश्लेषण

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आइना, जानिए कौन हैं पेटल गहलोत