पिछले साल अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अवैध अप्रवासियों को खदेड़ने का एलान किया।
इसके बाद से, हजारों अप्रवासियों को अमानवीय तरीके से अमेरिका से बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें हाथ-पैर बांधकर अमेरिकी विमानों में भरकर उनके देशों में पहुंचाया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि अमेरिका अब तक 2400 से ज्यादा भारतीयों को वापस भेज चुका है।
इस लिस्ट में 73 वर्षीय हरजीत कौर का नाम भी शामिल है, जो पिछले 30 सालों से अमेरिका में रह रही थीं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, 20 जनवरी 2025 के बाद से अमेरिकी प्रशासन ने हरजीत कौर सहित 2,417 भारतीयों को वापस भारत भेजा है।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जब भी कोई भारतीय बिना दस्तावेजों के विदेश में रहता है, तो उसकी नागरिकता की जांच होती है और उसके बाद ही भारत उसे स्वीकार करता है। मंत्रालय का कहना है कि भारत अवैध प्रवासन के खिलाफ खड़ा है और प्रवासियों के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करता है।
हरजीत कौर के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पति की मौत के बाद वो पिछले 30 सालों से अपने बेटे के साथ अमेरिका में रह रही थीं। वो कैलिफोर्निया में काम करती हैं और उन्होंने कई बार अमेरिका से शरण मांगी थी, लेकिन हर बार उनका आवेदन रद्द कर दिया गया।
अमेरिकी पुलिस ने उन्हें 8 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके खिलाफ अमेरिका की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए और उन्हें छोड़ने की मांग की गई। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने उन्हें भारत वापस भेज दिया।
VIDEO | On Deportations from USA, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, In the last several months, since January 2025, so far, we ve had 2,417 Indian nationals deported or repatriated from the United States. In the case of Harjeet Kaur, she also returned recently. We want to… pic.twitter.com/KG8QF8IjQG
— Press Trust of India (@PTI_News) September 26, 2025
करूर रैली में भगदड़: 31 की मौत, शोक में डूबा तमिलनाडु
हरप्रीत कौर से पहले अमेरिका ने कितने भारतीयों को लौटाया? विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती
अति पिछड़ा वोट बैंक नहीं, बल्कि पावर बैंक बनेगा: तेजस्वी यादव
NTPC ने सरकार को सौंपा 3248 करोड़ का अंतिम लाभांश, क्या सोमवार को उछाल मारेगा शेयर?
बुलडोजर चला लूटतंत्र पर, विकास की गति पकड़ेगा देश: ओडिशा में गरजे मोदी
मौलाना भूला सत्ता में कौन, योगी का कड़ा संदेश
एशिया कप फाइनल: हाथ मिलेंगे या बढ़ेगी मैदान पर गर्मी?
मां ने बच्चे को दवा पिलाने के लिए चली ऐसी चाल, इंसानियत से उठा भरोसा!
मोहम्मद यूनुस पाकिस्तानी... वापस जाओ : चुनाव की मांग पर प्रवासी बांग्लादेशियों का मोर्चा