भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को क्लीन चिट दे दी है। सेबी ने अपने अंतिम आदेश में कहा है कि हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह पर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो सके हैं, इसलिए नियामक कोई जुर्माना नहीं लगाएगा।
सेबी से क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आज सत्य की एक बार फिर जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सेबी की ये रिपोर्ट तो अब आई है, लेकिन इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि ये आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।
पूनावाला ने आगे कहा कि इस प्रकार की फर्जी रिपोर्ट देकर देश में आर्थिक अराजकता का माहौल पैदा कर भारत के निवेशकों का नुकसान कर जो लोग मुनाफा कमा रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि क्या वे माफी मांगेंगे?
भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस ने संसद के सत्र को बंधक बनाया और भारत के आर्थिक हितों के खिलाफ साजिश रचने का काम किया, जिससे भारत के निवेशकों के करोड़ों-लाखों रुपए का नुकसान हुआ। ऐसे लोगों को जवाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि उनका क्या मकसद था? ज्ञात हो कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने संसद में भारी बवाल मचाया था।
उधर, सेबी से क्लीन चिट मिलने पर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा है कि जो लोग झूठी बातें फैलाते हैं, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेबी के आदेशों ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है कि हिंडनबर्ग द्वारा ग्रुप के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार थे।
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि व्यापक जांच के बाद सेबी ने इस बात की पुष्टि की है कि हिंडनबर्ग के दावे निराधार थे। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और ईमानदारी हमेशा से अडानी ग्रुप की पहचान रही है।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने हिंडनबर्ग मामले में SEBI द्वारा अडानी समूह को क्लीन चिट दिए जाने पर कहा, आज सत्य की एक बार फिर जीत हुई है...SEBI की ये रिपोर्ट तो अब आई है लेकिन इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज किया और कहा ये आरोप बेबुनियाद… pic.twitter.com/WWSzVDKbtR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025
रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस पर पैसे देने का आरोप, भाजपा ने पोस्ट किया वीडियो
वायरल वीडियो: पत्नी ने पति को नाली में गिराकर पीटा, हाथापाई का चौंकाने वाला दृश्य!
नीरज चोपड़ा का छलका दर्द: निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दिल तोड़ने वाली बात कही
सेबी ने अडानी समूह को दी क्लीन चिट, उल्लंघन का कोई सबूत नहीं
सांप जैसा मुंह, नीली जीभ: जंगल में दिखा रहस्यमय जीव, लोग हैरान!
नींबू खाते ही ऊंट का गजब रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान और सऊदी अरब की ऐतिहासिक रक्षा डील: क्या भारत का खेल बिगड़ेगा?
बाल-बाल बचे ट्रंप! लंदन जाते वक्त विमान के सामने आया दूसरा प्लेन, मचा हड़कंप
SL बनाम AFG: नबी का तूफान, एक ओवर में 5 छक्के जड़कर बनाया धांसू रिकॉर्ड
भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: प्रहलाद जोशी