मुंगेली, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रैली में शामिल होने के लिए पैसे देने का आरोप लगाया गया है। इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पैसे देकर भीड़ जुटा रही है और दूसरों पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान और जनता दोनों का अपमान करने का आरोप लगाया है।
भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अपनी रैली के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं, इसलिए पैसे देकर भीड़ बुलाई जा रही है।
वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं खुले तौर पर स्वीकार कर रही हैं कि उन्हें कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए पैसे का प्रस्ताव दिया गया था। कुछ महिलाओं ने कैमरे पर नोट भी दिखाए, जबकि कुछ ने कहा कि 200-300 रुपये का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें केवल 100 रुपये दिए गए। एक महिला ने कहा, धूप में आए हैं, घंटों खड़े रहे... बुलाकर अब पैसे भी ठीक से नहीं दिए।
भाजपा ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर भी उठाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अपनी रैली के लिए लोग नहीं मिल रहे तो पैसे देकर रैली में भीड़ बुला रही। शर्मनाक! भाजपा ने इस पोस्ट के साथ ही वायरल वीडियो क्लिप भी साझा की है।
कांग्रेस ने इन आरोपों को बेबुनियाद और पूर्व-नियोजित षड्यंत्र बताया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि रैली में जो भीड़ थी वह कार्यकर्ताओं और आम जनता की थी। उन्होंने कहा कि 100-200 रुपये की बात करके हजारों लोगों के जनसमर्थन को किराए की भीड़ बताना जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
*छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अपनी रैली के लिए लोग नहीं मिल रहे तो रूपए देकर रैली में भीड़ बुला रही, शमर्नाक! pic.twitter.com/AYx3gnxvLl
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 18, 2025
राहुल गांधी का हमला! क्या चुनाव आयोग के बाद न्यायपालिका भी निशाने पर?
वायरल वीडियो: मजदूर ने दिमाग लगाकर किया काम आसान, देखकर आप भी कहेंगे वाह!
वोटर लिस्ट से नाम कैसे होता है डिलीट? राहुल गांधी के आरोपों में कितना दम?
बुर्ज खलीफा पर जगमगाए पीएम मोदी, दुबई में भी छाया 75वां जन्मदिन का रंग!
थप्पड़ पड़ना चाहिए बयान पर कंगना का करारा जवाब
बाल-बाल बची अंपायर की जान, फील्डर का घातक थ्रो कान पर लगा!
बीच सड़क पर दंगल: पत्नी ने नाली में डुबो-डुबोकर पीटा पति, वीडियो वायरल
भाला फेंक में सचिन यादव का धमाका: 86.27 मीटर दूर भाला, नीरज चोपड़ा भी हुए गदगद!
बाउंड्री पर परेरा का अद्भुत कैच! रसूली देखते रह गए
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन: सड़क पर अचानक आया मलबा, दलदल में फंसे वाहन