श्रीनगर-जम्मू हाइवे पिछले तीन हफ़्ते से ठप पड़ा है। लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते थराद पुल के पास सड़क का लगभग 60 मीटर हिस्सा धंस गया है, जिसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित है।
घाटी में कश्मीरी सेबों से लदे लगभग 5,000 ट्रक फंसे हुए हैं। ज़रूरी चीजों की किल्लत हो गई है।
इस संकट के लिए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक अजीबोगरीब वजह बताई है। उनका कहना है कि यह सब अल्लाह का कहर है, क्योंकि लोग अल्लाह से दूर होते जा रहे हैं और नमाज नहीं पढ़ रहे हैं।
कश्मीर के सेब उद्योग में आए विकराल संकट के लिए कुछ नेता साजिश का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सेब के सीजन में नेशनल हाइवे को इतने लंबे समय तक बंद रखना कश्मीर की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाने की एक साजिश है। घाटी के सेब उत्पादक किसानों का धैर्य जवाब दे रहा है, और उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया है।
हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात की है। केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा गया है, जिसके कारण सियासत गरमा गई है। हालांकि अब रेल के माध्यम से सेबों को निकाला जा रहा है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला से सेब पर हो रही सियासत और साजिश के आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया था। जवाब में उन्होंने कहा कि कश्मीर में सियासत कभी बंद नहीं होगी।
उन्होंने कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा का नाम लिए बिना इशारों में कहा कि कुछ लोगों की सियासत उनके घरों से ही चलती है और वे दिल्ली से पैसा लाते हैं, उन्हीं की मेहरबानियों पर जिंदा हैं। जिस दिन वह पैसा बंद हो जाएगा, वे भी गिर जाएंगे।
जब फारूक अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या यह संकट जानबूझकर पैदा किया गया है, तो उन्होंने कहा कि कोई जानबूझकर नहीं किया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या पहाड़ लोगों ने गिराया था? जो इतनी बारिश आई, क्या वह लोगों ने कराई थी?
उन्होंने आगे कहा कि यह अल्लाह का कहर था...क्योंकि हम अल्लाह से बहुत दूर हो गए हैं, नमाज नहीं पढ़ते हैं। जब ऊपर वाले की मेहरबानी मिलती है, तो क्या हम किसी गरीब का भला करते हैं?
फारूक अब्दुल्ला यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसे गाजा से जोड़ते हुए कहा कि ये मुसीबतें हमें जगाती हैं। हमें उस मालिक को याद करना चाहिए, क्योंकि उसी के पास जाना है, और तभी वह इन मुश्किलों से निकालेगा। उन्होंने गाजा की हालत का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि इजराइल उनको उड़ाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन क्या कोई मुस्लिम मुल्क आवाज उठा रहा है? हजारों लोग मर रहे हैं, क्योंकि वे अल्लाह से दूर हैं। वे नहीं जानते कि अल्लाह है और वह उन्हें आजमा रहा है।
*#WATCH | Anantnag, J&K | On National Highway closure affecting apple crop and Opposition blaming J&K administration, National Conference leader Farooq Abdullah says, ...Politics will never stop in Kashmir. Some people s houses run on this politics. They receive money from Delhi… pic.twitter.com/I85xJqoHBV
— ANI (@ANI) September 17, 2025
होमवर्क न करने पर बच्ची का मासूम जवाब वायरल, टीचर भी रह गईं हैरान!
राष्ट्र निर्माण के प्रेरक नरेंद्र मोदी: जन्मदिन पर CM मोहन यादव ने दी विशेष बधाई
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के सवाल से भड़के ट्रंप, व्हाइट हाउस में सुनाई खरी-खोटी
तमिलनाडु में भाजपा का प्रवेश वर्जित: मुख्यमंत्री स्टालिन का कड़ा हमला
जिस बुलडोजर से सपा कार्यालय गिराओगे, उसी से तुम्हारे स्मारक गिरवाएंगे : अखिलेश यादव
हम जैसे जवान लोग तो... PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर शाह रुख खान का अनोखा संदेश
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर पवन कल्याण ने खास अंदाज में दी बधाई
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सरेंडर: दो दिग्गजों की सलाह ने बचाया पीसीबी को विनाश से!
दशहरा-दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, बदरपुर में 225 किलो अवैध पटाखे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान की नाक कटने के बाद क्या ACC पद छोड़ेंगे मोहसिन नक़वी?