प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देश और दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। पूरे देश में उनके जन्मदिन की तैयारियां की जा रही हैं और पीएम मोदी खुद इस दिन मध्य प्रदेश में रहेंगे, जहां वे प्रदेश को विकास की कई सौगातें देने वाले हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए और उनके लिए एक विशेष लेख भी समर्पित किया है।
सीएम यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी आज धार और झाबुआ जैसे आदिवासी क्षेत्रों को PM MITRA Park की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम का जन्मदिन हमारे बीच मनाना लोगों को यह संदेश देगा कि जन्मदिन को सार्थक कैसे बनाया जा सकता है।
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश देते हुए लिखा, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले, जन-आकांक्षाओं के संवाहक, विकसित भारत के वास्तुकार, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और लोकप्रिय जननेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! राष्ट्र की उन्नति और उत्थान हेतु समर्पित आपका ओजस्वी व्यक्तित्व सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो और आपके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी गरिमा को और भी उच्च शिखर तक पहुंचाए।
सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर एक लेख भी लिखा है, जिसका शीर्षक है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक ।
लेख में, सीएम यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के परिश्रम, पुरुषार्थ और सेवा के प्रेरणादायी संकल्प की यात्रा का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित है।
सीएम यादव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जनकल्याण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख किया, जिनसे देश के हर वर्ग को सीधा लाभ मिला है।
सीएम यादव ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनेगा और पीएम मित्र पार्क स्वदेशी की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
*देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूँ...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 17, 2025
आज प्रधानमंत्री जी धार, झाबुआ जैसे आदिवासी अंचल को PM MITRA Park की सौगात देने जा रहे हैं। यह पार्क मध्यप्रदेश की समृद्धि में महत्वपूर्ण… pic.twitter.com/CbkTWN545g
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का दुख खत्म क्यों नहीं होता! 4 दिन में PCB की फजीहत
कंगना का शायद स्क्रू ढीला है : भाजपा सांसद को पूर्व मंत्री परगट सिंह की नसीहत
पीएम मोदी 75 वर्ष के: राष्ट्रपति, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत किसने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन: सामान्य टिकट पर यात्रा से लेकर मां के निधन पर भी नहीं ली छुट्टी, नेताओं ने दी बधाई
सितारों ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई!
ज्ञापन देने पहुंचे सुभासपा कार्यकर्ता को महिला कांस्टेबल ने पीटा, मचा हड़कंप
5 साल की नौकरी, 1 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने: अधिकारी की अकूत संपत्ति से मुख्यमंत्री भी हैरान
स्कूल लेट आने पर बच्चियों का मासूम जवाब, टीचर का पिघला दिल
मारुति से हुंडई तक सब हैरान! फ्रेंच ब्रांड ला रहा है नई धांसू SUV
2017 से था इंतज़ार... सच हुआ सपना, Tesla भारत में!