5 साल की नौकरी, 1 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने: अधिकारी की अकूत संपत्ति से मुख्यमंत्री भी हैरान
News Image

गुवाहाटी: असम सिविल सेवा (ACS) की अधिकारी नूपुर बोरा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान उनके घर से बेहिसाब संपत्ति मिली है।

2019 बैच की अधिकारी नूपुर बोरा पर पिछले छह महीनों से विशेष सतर्कता शाखा (Special Vigilance Cell) की नजर थी। आरोप है कि उन्होंने जमीन के सौदों में गड़बड़ी करके मोटी रकम ली।

हाल ही में उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को भारी मात्रा में नकदी और गहने मिले।

छापेमारी में गुवाहाटी स्थित घर से 92.50 लाख रुपये से अधिक नकदी और लगभग 1.5 करोड़ रुपये के गहने बरामद हुए। बरपेटा में किराए के मकान से 10 लाख रुपये नकद मिले।

सिर्फ पांच साल की नौकरी में इस अधिकारी ने जो अकूत संपत्ति हासिल की, उसने सरकार से लेकर आम जनता तक को हैरान कर दिया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि नूपुर बोरा ने बरपेटा में सर्किल ऑफिसर रहते हुए हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रांसफर की। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 400 गुना ज्यादा संपत्ति मिली है। उनका मानना है कि सिर्फ निलंबन या नौकरी से बर्खास्तगी ही काफी नहीं होगी, कानूनी प्रक्रिया के जरिए सजा सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत इसकी सूचना दी जाए।

सरकार को सूचना मिली थी कि नूपुर बोरा हिंदुओं की ज़मीन एक विशेष समुदाय को हस्तांतरित कर रही थी।

पुलिस ने नूपुर बोरा के साथ काम करने वाले सुरजीत डेका नाम के एक कर्मचारी के घर पर भी छापा मारा है। जांचकर्ताओं को शक है कि इन दोनों ने मिलकर बरपेटा में कई जमीनों की खरीद-फरोख्त की है। अब उनकी बैंक डिटेल्स और जमीन के सभी सौदों की जांच की जा रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राहुल गांधी की सोच बहुत अच्छी... , अफरीदी की तारीफ पर BJP बोली - अपना नेता बना लो!

Story 1

हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान के चौंकाने वाले फैसले, एशिया कप में मची खलबली!

Story 1

रोहित-विराट के भविष्य पर फैसला! प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह बनेंगे चयनकर्ता?

Story 1

योगी आदित्यनाथ की फिल्म पर कतर और सऊदी अरब में प्रतिबंध: क्या है वजह?

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: नया भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, घर में घुसकर मारता है

Story 1

भाई के दिमाग को दूर से ही प्रणाम! छाता होते हुए भी भीगे, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

Story 1

नए खतरों से निपटने के लिए तैयार रहें सेना: राजनाथ सिंह

Story 1

हज़ारों ट्रक और सड़ रहे सेब...आखिर 21 दिनों बाद खुला श्रीनगर-जम्मू हाईवे!

Story 1

कोहली से भिड़ने वाले कोंस्टास का शतक, दुबे ने झटके 4 विकेट!

Story 1

जलवायु संकट से बचाने वाला कल्पवृक्ष : मुंबई में बांस पर महासम्मेलन