प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर पवन कल्याण ने खास अंदाज में दी बधाई
News Image

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरी दुनिया मना रही है। उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बधाई दी थी। ट्रंप ने लिखा, अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं! वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!

पवन कल्याण ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व विजेता बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जनता से उनका आत्मीय जुड़ाव, दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री को मैं ह्रदय से शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने आगे कहा, ये बात मैंने विशाखापट्टनम के मंच से भी कहा था कि संन्यास काल में उनके गुरु ने उन्हें अनिकेत नाम दिया था, जिसका अर्थ होता है- परमशिव। आज वही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परमशिव की नगरी काशी से लगातार तीसरी बार जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नेतृत्व कर रहे हैं। यही एक प्रतीक है कि भारत आध्यात्मिकता और आधुनिकता दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार, आंध्र प्रदेश की जनता और जनसेना पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों का उपयोग करके रेत की कलाकृति बनाई। पटनायक ने कहा, पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है और देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के सदा स्वस्थ और सानंद रहने की प्रार्थना की, ताकि वह अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पीएम मोदी 75 वर्ष के: राष्ट्रपति, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत किसने क्या कहा?

Story 1

भारतीय फैंस के चहेते ने संन्यास से लिया यू-टर्न, अब देश के लिए खेलेंगे हर सीरीज और मैच!

Story 1

वैश्विक नेताओं ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई: सुनक से मेलोनी तक ने भेजे शुभकामना संदेश

Story 1

ट्रंप की ऐतिहासिक ब्रिटेन यात्रा: शाही स्वागत, बड़े समझौते और विरोध प्रदर्शनों के बीच सबकी निगाहें

Story 1

जन्मदिन पर योगी ने पीएम मोदी को बताया कर्मयोगी, लेख लिखकर दी शुभकामनाएं

Story 1

वायरल होने के लिए मौत से खेल! पुल से उल्टा लटककर नदी में खतरनाक स्टंट

Story 1

हद है भाई! शादी में चिकन चुराकर पर्स में डाला, वायरल हुआ पापा की परी का वीडियो

Story 1

75 की उम्र में भी जवानों को मात देते हैं पीएम मोदी: शाहरुख खान

Story 1

हम आतंकवादी नहीं, पाकिस्तान के लिए लड़े : जैश कमांडर का ज़हर उगलना

Story 1

मेलोनी का मोदी को खास संदेश: आप प्रेरणा के स्रोत हैं