भारतीय फैंस के चहेते ने संन्यास से लिया यू-टर्न, अब देश के लिए खेलेंगे हर सीरीज और मैच!
News Image

कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, निकोलस पूरन, स्टीव स्मिथ और हेनरिक क्लासेन शामिल थे। लेकिन अब एक ऐसे खिलाड़ी ने संन्यास से यू-टर्न लिया है, जो भारतीय फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से अपना संन्यास वापस ले लिया है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब वह एक बार फिर 50 ओवर के खेल में वापसी के लिए तैयार हैं।

मैक्सवेल अपनी घरेलू टीम विक्टोरिया के लिए 50 ओवर का मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्हें नई घरेलू सीजन की डीन जोन्स ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। मैक्सवेल ने यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला को देखते हुए लिया है, ताकि वह इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सकें।

मैक्सवेल विक्टोरिया के लिए सिर्फ दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। 36 साल के मैक्सवेल 17 सितंबर को क्वींसलैंड और 19 सितंबर को तस्मानिया के खिलाफ एलेन बॉर्डर फील्ड में खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार साल 2022 में विक्टोरिया के लिए लिस्ट ए मुकाबला खेला था।

ग्लेन मैक्सवेल ने एकदिवसीय प्रारूप में संन्यास से वापस लौटने का फैसला सिर्फ आगामी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज को देखते हुए लिया है। लेकिन इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में वापसी मुश्किल लग रही है, क्योंकि मैक्सवेल ने जून 2025 में इस प्रारूप से संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर दिया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ खेला था।

मैक्सवेल ने साल 2012 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कंगारू टीम के लिए साल 2015 और 2023 में दो बार वनडे विश्व कप जीते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो उन्होंने 2023 के विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया था।

मैक्सवेल ने कंगारू देश के लिए 25 अगस्त 2012 को वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 149 इंटरनेशनल वनडे मैचों में 33.81 की औसत से 3990 रन बनाए हैं। इस दौरान मैक्सवेल के बल्ले से चार शतक और 23 अर्धशतक भी निकले हैं। उन्होंने 149 वनडे मैचों की 119 पारियों में 77 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 4/40 का है। मैक्सवेल ने अपना अंतिम मैच 4 मार्च 2025 को भारत के साथ खेला था, जो कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जौनपुर में युवक को बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, तीन गिरफ्तार

Story 1

ये क्या जादू! बिना पंप बाइक के टायर में हवा, देसी जुगाड़ देख सब हैरान

Story 1

गांगुली ने भारत-पाक मैच बीच में छोड़ा, बोले - अब इसमें रोमांच नहीं, फुटबॉल देखना बेहतर

Story 1

योगी आदित्यनाथ की फिल्म पर कतर और सऊदी अरब में प्रतिबंध: क्या है वजह?

Story 1

हर बार नया संकल्प: पीएम मोदी का जन्मदिन, राष्ट्र के लिए एक नया कदम

Story 1

BMW दुर्घटना: क्या महिला ड्राइवर निर्दोष है? वकील ने FIR पर उठाए सवाल!

Story 1

गोकशी की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार; इटावा में भी एनकाउंटर

Story 1

IND vs PAK: पाकिस्तानी दिग्गज ने लाइव टीवी पर कप्तान सूर्यकुमार को दी गाली!

Story 1

DUSU चुनाव: अजय राय के आने से पहले ही NSUI और ABVP में भिड़ंत!

Story 1

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली सीएम का अनूठा तोहफा, 21 भाषाओं में लॉन्च किया वीडियो