सावधान! यदि आप भी रोजाना केला खाते हैं तो आपकी सेहत खतरे में पड़ सकती है। एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति केलों के गुच्छे को रंगीन पानी में डुबोता है, और पल भर में उनका रंग हरे से पीला हो जाता है। यह वीडियो देखकर लोग सदमे में हैं।
हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को नकली बता रहे हैं, लेकिन कई लोगों ने इस हरकत पर हैरानी जताई है।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Dharma0292 नामक हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में दिखता है कि मुंह को कपड़े से ढके हुए एक व्यक्ति हरे रंग के कच्चे केलों के गुच्छे को एक केमिकल में डुबोता है। इसके बाद, केलों का रंग तुरंत बदल जाता है।
इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है और इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। अधिकांश लोगों ने वीडियो को नकली बताया है। उनका कहना है कि वीडियो में 22 सेकंड पर एक कट है, जिससे पता चलता है कि केले बदले गए हैं।
एक यूजर ने लिखा, पहले एडिटिंग करना सीखो… 22 सेकंड पर कट सही नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मैंने तो अब केले खाने बंद ही कर दिए!
एक तीसरे यूजर ने कहा, खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के लिए आजीवन कारावास ही समाधान है। इन लोगों को जेल में सड़ना चाहिए।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि केमिकल और उत्पाद की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। भारत में खाने-पीने की चीजों पर नियंत्रण की बहुत कमी है।
एक और यूजर ने वीडियो को नकली बताते हुए लिखा कि, वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं ... दोनों केले अलग-अलग हैं।
ध्यान दें: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। किसी भी दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
1 मिनट में पकाया गया कैमिकल वाला केला....
— DHARMA (@Dharma0292) September 15, 2025
समझ नी आता क्या खाएं क्या न खाएं किस पर बिस्वास करें 😳 pic.twitter.com/lGeqX1innW
टॉयलेट सीट उठाते ही दिखा फन फैलाए कोबरा, कोटा डॉक्टर्स हॉस्टल में दहशत!
असम: हिंदू ज़मीन मुस्लिम नाम करने वाली महिला अधिकारी गिरफ्तार, घर से करोड़ों की संपत्ति बरामद!
पीएम मोदी और पप्पू यादव की हंसी का राज: पूर्णिया सांसद ने खोला रहस्य!
बड़े बोल बोलकर फंसी पाकिस्तानी टीम! ICC ने खारिज की डिमांड, क्या एशिया कप से हटेगी?
भारत पर आफरीदी का ज़हर: मोदी सरकार की तुलना इज़राइल से, राहुल की तारीफ़ के पुल बांधे
ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की मौत का जश्न मनाने वालों के वीजा रद्द करेगा अमेरिका!
प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन: सामान्य टिकट पर यात्रा से लेकर मां के निधन पर भी नहीं ली छुट्टी, नेताओं ने दी बधाई
मुस्कुराते हुए धोनी से कहा: जडेजा ने पीएम मोदी से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया
19 वर्षीय बल्लेबाज का कोहराम! इंडिया ए को धोया, 114 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक
बिहार में बदलाव की बयार: तेजस्वी यादव ने शुरू की अधिकार यात्रा