राहुल गांधी को बाढ़ प्रभावित गांवों में जाने से रोका, कांग्रेस ने घेरी सरकार
News Image

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

उन्होंने गुरदासपुर के दीनानगर इलाके में मकोड़ा पतन रावी दरिया के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की कोशिश की।

हालांकि, जिला प्रशासन ने उन्हें रावी दरिया के पार बसे गांवों में जाने से रोक दिया।

राहुल गांधी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच इस दौरान बहस भी हुई।

राहुल गांधी ने नाराजगी जताई और कहा कि वह दरिया पार बसे गांवों के लोगों से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मिलने से रोका क्यों जा रहा है।

मौके पर मौजूद एसपी युगराज सिंह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को समझाने की कोशिश करते दिखे।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुख की बात है कि राहुल गांधी बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलना चाहते थे, लेकिन पंजाब सरकार ने उन्हें जिला प्रशासन की मदद से रोक दिया, जबकि लोग उनकी राह देख रहे थे।

चन्नी ने आरोप लगाया कि बाढ़ से पहले सरकार ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। सरकारी लापरवाही के कारण ही यह बाढ़ आई और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की है।

गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी राहुल गांधी को रोके जाने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों से मिलने आए थे, उन्हें रास्ते में क्यों रोका गया? इसका जवाब केंद्र और पंजाब सरकार को देना चाहिए।

रंधावा ने आगे आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने दोनों दरियों का पानी एक साथ छोड़ दिया, जिससे पंजाब के कई इलाके डूब गए। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले की जांच कराए।

हाल ही में हुई भारी बारिश और नदियों के उफान से पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। खेतों की फसलें नष्ट हो गईं और कई गांवों के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है।

पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और नदियों के उफान से राज्य के 13 जिलों के 1,400 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और लाखों हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंदौर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, कई लोगों को कुचला, दो की मौत, भीड़ ने ट्रक फूंका

Story 1

महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में जीता रजत, पीएम मोदी ने दी बधाई

Story 1

कप्तान रजत पाटीदार का कमाल! 11 साल बाद सेंट्रल जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन

Story 1

बिहार में अडानी को 1050 एकड़ जमीन सिर्फ 1 रुपये सालाना पर: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

Story 1

खेल भावना की कमी: हाथ न मिलाने पर बौखलाए पीसीबी अध्यक्ष का बेतुका बयान

Story 1

जलेबी बेबी सिंगर ने उड़ाया पाक राष्ट्रगान का मजाक, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Story 1

इडली के लिए फूल बेचने की धनुष की कहानी पर उठे सवाल, लोगों ने कहा - झूठ!

Story 1

ना बात, ना हाथ: सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान को किया अनदेखा!

Story 1

कुलदीप यादव: पाकिस्तान के लिए बने बुरे सपने, विकेटों की लगाई झड़ी!

Story 1

एशिया कप: वसीम का धमाका, UAE के पहले बल्लेबाज जिन्होंने रचा इतिहास!