दुबई: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपनी नई गेंद से कहर बरपाते हैं। बल्लेबाजों के लिए पारी का पहला ओवर उनके खिलाफ सावधानी बरतने का होता है। टी20 करियर में उन्होंने पहले ओवर में 20 विकेट लिए हैं। लेकिन भारत के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में जो हुआ, वह शाहीन अफरीदी ने सोचा भी नहीं था।
अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद से ही शाहीन पर आक्रमण किया और उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया। पहली गेंद पर चौका और दूसरी पर छक्का लगाकर अभिषेक ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी।
शाहीन ने आगे की तरफ गेंद डाली और अभिषेक तैयार थे। वह आगे की तरफ कूदे और गेंद को सामने की तरफ मार दिया। शॉट इतना जोरदार था कि शाहीन अफरीदी को हाथ लगाने का भी मौका नहीं मिला। अगली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का मार दिया। इस बार उन्होंने सिर्फ अपना अगला पैर आगे बढ़ाया और गेंद को लॉन्ग ऑफ और कवर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।
पहले ओवर के बाद शाहीन अफरीदी के दूसरे ओवर में भी अभिषेक ने हमला जारी रखा। इस बार भी पहली गेंद को चौके के लिए भेजा। गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री लाइन के बाहर गई। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक ने इस मैच का सबसे बेहतरीन शॉट खेला। शाहीन ने पैड पर धीमी गति की गेंद डाली। अभिषेक ने इसे फ्लिक किया और डीप मिड विकेट बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए भेज दिया।
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 31 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी इस तूफानी पारी ने पाकिस्तान को पूरी तरह से झकझोर दिया। जब अभिषेक आउट हुए तो भारत का स्कोर 3.4 ओवर में 41 रन था। उनकी इस धमाकेदार शुरुआत ने भारत की जीत की नींव रख दी।
6️⃣ & 4️⃣ last time, 4️⃣ & 6️⃣ this time 🥵🥶
— Sony LIV (@SonyLIV) September 14, 2025
Stay put & watch #INDvPAK as Abhishek takes off - #DPWORLDASIACUP2025. LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork TV Channels 📺#AsiaCup pic.twitter.com/guAssBLFJC
एनिमल लवर्स पर पीएम मोदी का तंज: वो लोग गाय को जानवर नहीं मानते!
एशिया कप में पाकिस्तान मुकाबले पर गंभीर का संदेश: भावनाओं से ऊपर, देश के लिए खेलो!
भारत-पाक मैच पर बवाल: केजरीवाल के सिपाही देश के लिए मर मिटने को तैयार!
मेरा भाई वापस दे दो, फिर पाक से मैच खेलना : पहलगाम हमले के पीड़ितों का फूटा गुस्सा
लंदन में यूनाइट द किंगडम रैली: 1.5 लाख लोगों का क्या है मुद्दा?
भारत-पाक मैच पर आक्रोश: हरीश रावत ने कड़े संदेश की उठाई मांग
बच्चे को बचाने के लिए हथिनी ने मगरमच्छ से लिया लोहा, देखकर उड़ जाएंगे होश!
आत्महत्या का ख्याल आया था, पर... मोहम्मद शमी ने बयां किया दर्द
अपनी ही लगाई आग में झुलस रहे पश्चिमी देश: ब्रिटेन में नेपाल कांड दोहराने की तैयारी!
दिल्ली: एक मिनी भारत, हर राज्य का योगदान महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री गुप्ता