प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित थे। मोदी ने कहा कि विकसित असम, विकसित भारत की गौरव यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज असम को लगभग 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली हैं।
मोदी ने दरांग में कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया और गोलाघाट में ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये प्रयास मिलकर विकसित असम का रास्ता मजबूत करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है। विकास के साथ-साथ बिजली, गैस और ईंधन की जरूरतें भी बढ़ रही हैं। वर्तमान में, भारत इन चीजों के लिए विदेशों पर निर्भर है, जिससे हर साल लाखों करोड़ रुपये दूसरे देशों को देने पड़ते हैं। इस स्थिति को बदलना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक तरफ देश में कच्चे तेल और गैस के नए भंडार खोजे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हरित ऊर्जा के सामर्थ्य को भी बढ़ाया जा रहा है। मोदी ने लाल किले से समुद्र मंथन की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार, समुद्र में भी तेल और गैस के बड़े भंडार हो सकते हैं। इनकी तलाश के लिए नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू किया जाएगा।
मोदी ने कहा कि आज बांस से इथेनॉल बनाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस सरकार के समय बांस काटने पर लोगों को जेल में डाला जाता था। बांस पर प्रतिबंध था, जो कि लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि असम के लोगों ने असम चाय को एक ग्लोबल ब्रांड बना दिया है। भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा दिखा रहा है, जिसमें असम प्रमुख केंद्रों में से एक है। उन्होंने सेमीकंडक्टर मिशन के लिए असम को चुनने का कारण बताते हुए कहा कि गुलामी के दौर में असम चाय की उतनी पहचान नहीं थी, लेकिन असम के लोगों ने इसे ग्लोबल ब्रांड बना दिया।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया और असम में भी कई दशकों तक सरकार चलाई, लेकिन विकास की रफ्तार धीमी रही और विरासत भी खतरे में रही। भाजपा की डबल इंजन सरकार असम की पुरानी पहचान को सशक्त कर रही है और इसे आधुनिक पहचान से भी जोड़ रही है। कांग्रेस ने असम और नॉर्थ ईस्ट को अलगाव, हिंसा और विवाद दिए, जबकि भाजपा असम को विकास और विरासत से समृद्ध राज्य बना रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने असमिया भाषा को सांस्कृतिक भाषा का दर्जा दिया है और नई शिक्षा नीति को तेजी से लागू किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट के महान सपूतों को कभी सही सम्मान नहीं दिया। वीर लाचित बरफुक जैसे योद्धाओं को भी कांग्रेस ने वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे, जबकि भाजपा उन्हें अग्रिम पंक्ति में लेकर चल रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के प्रयासों के बीच असम के सामने घुसपैठ की चुनौती विकराल होती जा रही है। कांग्रेस सरकार ने घुसपैठियों को जमीनें दी और अवैध कब्जों को संरक्षण दिया, जिससे असम की जनसांख्यिकी का संतुलन बिगड़ गया। अब भाजपा सरकार असम के लोगों के साथ मिलकर इस चुनौती का सामना कर रही है और घुसपैठियों से जमीनों को मुक्त करवा रही है।
#WATCH | Golaghat, Assam: Prime Minister Narendra Modi says, Today, our country is demonstrating the pinnacle of hard work for the Atmanirbhar Bharat campaign. Assam is one of the key centres of this campaign. I have full confidence in Assam s potential, which is why we have… pic.twitter.com/QaAkVAuzB8
— ANI (@ANI) September 14, 2025
ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख नजदीक: फायदे, नुकसान और जरूरी बातें
शुभमन गिल की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे मैच?
कबाड़ बताकर निजी स्कूलों को बेचे टेबल-कुर्सी, परिजनों का हंगामा
पुदुचेरी: खुली कार का दरवाज़ा, सड़क पर गिरा स्कूटी सवार
अशनीर ग्रोवर के राइज एंड फॉल ने बिग बॉस 19 को दी मात, पवन सिंह के आने से TRP में उछाल
एक भारतीय होने के नाते... भारत-पाक मैच पर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान
IND vs PAK: स्टेडियम में पटाखे और झंडे ले जाना पड़ेगा भारी, हो सकती है जेल और जुर्माना
एशिया कप मैच पर ओवैसी का बीजेपी पर हमला: चुल्लू भर पानी में डूब मरो!
कश्मीर में नशा तस्करों पर शिकंजा, श्रीनगर पुलिस ने 50 लाख की संपत्ति की कुर्क
कोलकाता में द बंगाल फाइल्स की स्क्रीनिंग, विवेक अग्निहोत्री का दावा - बंगाल में दो संविधान!