मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पेशल गिरदावरी के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैबिनेट पहले ही फसल के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का फैसला कर चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां 100% फसल खराब हुई है, वहां एक महीने के भीतर मुआवजा दिया जाएगा। विशेष गिरदावरी के बाद दीपावली से पहले किसानों को चेक दे दिए जाएंगे। हालांकि, विशेष गिरदावरी में 40 से 45 दिन लग सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे और कोई भी अधिकारी इस दौरान चैन से नहीं सोएगा।
जिन किसानों के खेतों में रेत और मिट्टी आ गई है, उसे हटाने के लिए सरकार जेसीबी खरीदेगी। गिरदावरी के बाद किसानों को आपत्तियों के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावशाली लोगों के फार्म भरने और छोटे किसानों के छूटने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब केवल घग्गर नदी ही चढ़ी हुई है, लेकिन इसका नुकसान पंजाब में नहीं है। फिर भी, एक लाख बोरी मिट्टी भरकर रखी गई है और 2 लाख बोरियों में मिट्टी भरने का काम जारी है। सरकार ड्रोन के जरिए मैपिंग कर रही है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सारा मुआवजा दिया जाएगा और वे मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के पास भी जा रहे हैं। उन्होंने 31 अगस्त को प्रधानमंत्री को इस संबंध में चिट्ठी लिखी थी। प्रधानमंत्री ने कहा है कि केंद्र की चालू स्कीमों के तहत घर निर्माण या स्कूलों की मरम्मत करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं की शर्तें पंजाब के लिए उपयुक्त नहीं हैं, इसलिए वे प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से मिलकर नियमों में छूट की मांग करेंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा हरदीप मुंडियां को नहीं पहचानने के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रधान को मंत्रियों को पहचानना चाहिए। यह उनकी समस्या है।
शिअद प्रधान सुखबीर बादल द्वारा 1 लाख एकड़ के लिए गेहूं के बीज देने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं वे तोता सिंह मार्का बीज न दे दें। तोता सिंह (स्वर्गीय पूर्व कृषि मंत्री) द्वारा दिए गए बीज घोटाले की जांच अभी तक चल रही है। बादल द्वारा किसानों में पैसे बांटने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत कह रहे हैं कि गोलक का पैसा सुखबीर बादल बांट रहे हैं।
अस्पताल से लौटते ही पहली कैबिनेट बैठक में, CM @BhagwantMann जी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े फैसले किए:
— AAP (@AamAadmiParty) September 12, 2025
🔹₹20,000 प्रति एकड़ मुआवज़ा
🔹55 में से 42 मृतकों के परिवारों को मुआवज़ा दिया गया
🔹दुधारू पशुओं का मुआवज़ा ₹37,500
🔹मकानों के नुकसान का मुआवज़ा सुनिश्चित
🔹बाकी पशुओं के… pic.twitter.com/aUxpkFNfop
पहले प्रवक्ता, फिर सांसद, अब बन सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष!
क्या हुआ डोनाल्ड ट्रंप को? 9/11 समारोह में दिखा चेहरा, स्ट्रोक की आशंका!
रन मशीन बने कप्तान रजत पाटीदार, दलीप ट्रॉफी फाइनल में जड़ा शानदार शतक!
कुतुब मीनार से भी ऊंचा! मिजोरम में रेल क्रांति, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
लालबाग के राजा की दान पेटी खुली, नीलामी में 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई
उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर शिंदे गुट का हमला, संविधान की उड़ाई धज्जियां
सुशीला कार्की बनीं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, ली शपथ
पाकिस्तान और ओमान आज एशिया कप में भिड़ेंगे, जानिए कब और कहां देखें लाइव
भारत की शक्ति से डरते हैं कुछ देश, इसलिए लगाते हैं टैरिफ: मोहन भागवत
अलीगढ़ में हाइवे पर दिखा विशाल मगरमच्छ, तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद नदी में छोड़ा गया