नेपाल में हाल ही में हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शन की खबरें आपने सुनी ही होंगी। लेकिन, यह विरोध जैसा दिख रहा है, वैसा है नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने प्रदर्शनकारियों के एक अलग ही रूप को सामने ला दिया है।
यह वीडियो कई छोटे-छोटे क्लिप्स को मिलाकर बनाया गया है। इसमें, एक जोड़ा हाथ में हाथ डाले मस्ती से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं एक युवक आग के सामने शाहरुख खान वाला पोज मार रहा है, तो कहीं कोई कुर्सी पर पाइप को बंदूक की तरह पकड़कर बैठा है और उसे धकेला जा रहा है।
एक अन्य दृश्य में, एक लड़का फायर एक्सटिंग्विशर पर बैठा है और दूसरा उसे खींच रहा है। दो लड़के टेलीफोन लेकर आपस में बात कर रहे हैं, तो कोई नाच रहा है। एक लड़का झूला झूलते हुए बांसुरी बजा रहा है। पूरे वीडियो में ऐसी ही मजेदार हरकतें देखने को मिल रही हैं।
यह वीडियो @adityacasm_ नाम के एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को दो हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, हर चीज में मजाक-मस्ती। दूसरे यूजर ने लिखा, अलग ही मजे हो रहे हैं इनके। एक अन्य यूजर ने लिखा, मस्ती रुकनी नहीं चाहिए। कुल मिलाकर, वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है कि विरोध के बीच भी Gen-Z अपनी मस्ती में कोई कमी नहीं कर रहा है।
पेरेंट्स : हमारे बच्चे भूखे प्यासे प्रोटेस्ट में गए हैं उन्हें कुछ हो ना जाए भगवान उनकी रक्षा करें।
— Aditya (@adityacasm_) September 12, 2025
जेन जेड बच्चे : pic.twitter.com/Oqq2msDhV0
UNSC में पाकिस्तान की किरकिरी, इजराइली दूत ने दिखाया आईना, बोलती हुई बंद!
एशिया कप 2025: भारत-पाक क्रिकेट मैच पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, PM मोदी ने कहा था ऑपरेशन सिंदूर...
IND vs PAK: मुकाबले से पहले पाकिस्तान की नाक कटी! वायरल हुआ पोस्टर
संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन को राज्य का दर्जा, भारत ने किया समर्थन!
चार्ली किर्क हत्याकांड: संदिग्ध गिरफ्तार, ट्रंप बोले- हमने उसे पकड़ लिया
टैरिफ के जाल में फंसे ट्रंप: महंगाई और बेरोजगारी से घर में ही घिरे!
सोशल मीडिया पर छाया पति-पत्नी का मजेदार वीडियो, लोग बोले - प्रभु, ऐसी भोली पत्नी सबको देना!
यमराज का भतीजा! सड़क पर बेखौफ साइकिल चलाता शख्स, वीडियो देख लोग दंग
सिक्किम में भूस्खलन: चार की मौत, तीन लापता, बचाव कार्य जारी
आप भी स्पीकर की बात नहीं मानते? राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल