सतना: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सतना पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने किसानों के मुद्दों को लेकर बीच सड़क में उनका काफिला रोक दिया। विधायक ने क्षेत्र में खाद की समस्या बताई।
काफिला रोके जाने के दौरान शिवराज सिंह चौहान कैमरे बंद कराते नजर आए, जिस पर कांग्रेस ने उन पर जमकर तंज कसा है।
घटना गुरुवार की है, जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला शहर से गुजर रहा था। तभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ काफिले के सामने आ गए।
विधायक कुशवाहा ने मंत्री शिवराज सिंह को जिले में हो रही भीषण खाद संकट से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समय पर खाद न मिलने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और प्रशासन किसानों की सुनने के बजाय उन पर लाठियां चला रहा है।
विधायक ने शिवराज से यह भी कहा कि किसानों पर दर्ज पुराने मुकदमे वापस लिए जाएं। कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए राज्य सरकार से चर्चा कर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
इसी दौरान कुछ लोग वहां वीडियो बना रहे थे। तभी शिवराज कहते हैं कि वीडियो मत बनाइए। जिसके बाद वीडियो बनाने वाला मोबाइल बंद कर देता है।
कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कांग्रेस ने लिखा है कि, हर जगह कैमरे लेकर चलने वाले कैमरे जीवी शिवराज जी से जब किसान हित पर सवाल पूछे गए, तो कैमरा बंद करवा दिया।
कांग्रेस ने शिवराज से सवाल पूछते हुए लिखा है कि, क्यों शिवराज जी, किसान हित की बात पर आपकी रील राजनीति नहीं चमकती? कांग्रेस ने अंत में लिखा है कि, कैमरे बंद करवाओ या जुबान, हम तो सवाल पूछेंगे, क्योंकि सवाल किसानों का है।
*हर जगह कैमरे लेकर चलने वाले कैमराजीवी शिवराज जी से जब किसान हित पर सवाल पूछे गए, तो कैमरा बंद करवा दिया!
— MP Congress (@INCMP) September 11, 2025
👉क्यों शिवराज जी, किसान हित की बात पर आपकी रील राजनीति नहीं चमकती?
👉कांग्रेस विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाह जी ने सतना में मजबूती से किसानों की समस्याओं को लेकर सवाल दागे!… pic.twitter.com/GilkX4DUaG
लेडी लक के आते ही अर्जुन का कहर! पहली गेंद पर विकेट, मैच में पंजा !
लखनऊ में भीषण हादसा: बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, कई घायल
फ्रांस की मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे सिर, धार्मिक हिंसा का खतरा बढ़ा
ग्वालियर में दिनदहाड़े लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर भी पिस्तौल तानी
एशिया कप 2025: भारत-पाक टी20 भिड़ंत में कभी नहीं बना शतक, क्या इस बार टूटेगा सालों पुराना रिकॉर्ड?
गरजे खूब, बरसे नहीं: आगा का गोल्डन डक, पाकिस्तान की लड़खड़ाती पारी
नेपाल में सियासी भूचाल: सुशीला कार्की बनेंगी अंतरिम प्रधानमंत्री, आज ही लेंगी शपथ!
कांग्रेस ने सारी हदें पार, PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाकर BJP का पारा चढ़ाया
मौत से जूझ रही बहन से मिला भाई, बोली - तू पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बनना!
एशिया कप: क्यों भारत से हार जाता है पाकिस्तान, पूर्व पाक कप्तान ने खोला राज!