ट्रंप के खासमखास चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में हड़कंप
News Image

यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के प्रमुख दक्षिणपंथी नेता और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 31 वर्षीय चार्ली किर्क को अमेरिका में युवाओं का सबसे बड़ा कंजरवेटिव चेहरा माना जाता था। उनकी मौत ने पूरे देश में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है।

चार्ली किर्क का जन्म वर्ष 1993 में इलिनॉय में हुआ था। उन्होंने केवल 18 साल की उम्र में टर्निंग पॉइंट यूएसए की स्थापना की थी, जो आज अमेरिका का सबसे बड़ा कंजरवेटिव स्टूडेंट संगठन बन चुका है। वे युवाओं को डोनाल्ड ट्रंप की विचारधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते थे। किर्क के सोशल मीडिया पर 5.3 मिलियन फॉलोअर्स थे और उनका रेडियो शो द चार्ली किर्क शो हर महीने लगभग 5 लाख श्रोताओं तक पहुंचता था। वे टाइम फॉर ए टर्निंग पॉइंट और द कॉलेज स्कैम जैसी कई किताबों के लेखक भी रहे हैं।

10 सितंबर की शाम किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक सार्वजनिक चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वे मास शूटिंग्स पर सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी अचानक एक गोली उनके गले में लगी और वे गिर पड़े। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ एक गोली चलाई गई और किर्क को ही निशाना बनाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार्ली किर्क को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सबसे नजदीकी सहयोगी माना जाता था। ट्रंप ने कई मौकों पर कहा था कि किर्क को अमेरिका के युवाओं की नब्ज पहचानने की गहरी समझ है। किर्क की वजह से लाखों युवा वोटर रिपब्लिकन पार्टी की ओर आकर्षित हुए। इसके अलावा वे इजरायल के भी बड़े समर्थक थे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें Lion-hearted friend of Israel कहकर सम्मानित किया था।

चार्ली किर्क सिर्फ राजनीतिक प्रभाव ही नहीं, बल्कि बड़ी संपत्ति के भी मालिक थे। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 12 मिलियन डॉलर (लगभग ₹100 करोड़) थी। 2023 में उन्होंने एरिजोना में $4.75 मिलियन की लग्जरी मेंशन खरीदी थी। 2020 तक उनकी सालाना आय $300,000 से ज्यादा थी। Turning Point USA का राजस्व अब 85 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। उनकी आय का बड़ा हिस्सा पब्लिक स्पीकिंग, पॉडकास्ट और रेडियो शो से आता था।

चार्ली किर्क की हत्या ने एक बार फिर अमेरिका में गन वॉयलेंस पर बहस छेड़ दी है। यह घटना उस समय हुई जब वह खुद मंच से मास शूटिंग्स पर बात कर रहे थे। उनकी हत्या के बाद न सिर्फ रिपब्लिकन पार्टी बल्कि पूरे अमेरिका में गुस्सा और शोक की लहर है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नेपाल: जलती संसद के सामने डांस करते प्रदर्शनकारी का वीडियो वायरल

Story 1

नेपाल में Gen Z का कोहराम: सबसे बड़ा होटल स्वाहा, वीडियो में देखिए तबाही का मंजर

Story 1

काशी में मोदी का रोड-शो, मॉरीशस से रिश्ते होंगे और मजबूत, पीएम ने किया रामगुलाम का स्वागत

Story 1

रांची से पोस्ट ग्रेजुएशन, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान कनेक्शन!

Story 1

BPSC 71वीं परीक्षा: ये गलतियां की तो हो जाएंगे बाहर!

Story 1

बिहार चुनाव: गोयल का नेपालियों को मदद, बिहारियों को विकास का वादा

Story 1

अभिषेक शर्मा ने 3 छक्कों से जीते ढाई लाख रुपए, भारतीय क्रिकेट में रचा इतिहास!

Story 1

अक्षय कुमार की कनपुरिया अंदाज़ में गुटखे पर भौकाली सलाह, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

ट्रिपल एच की बुकिंग से परेशान, ये 3 सुपरस्टार्स WWE को कह सकते हैं अलविदा!

Story 1

नेताओं की संपत्ति जांच, सेना की भूमिका सीमित: नेपाल के जेन-ज़ी की मांगें क्या हैं?