UAE के खिलाफ मैच (IND vs UAE, Asia Cup 2025) में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को केवल 4.3 ओवर में जीत लिया। UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 57 रन बनाए थे। भारत ने एक विकेट खोकर 4.3 ओवर में इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए। दोनों ने मिलकर 3.5 ओवर में 48 रन जोड़े। अभिषेक ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। शुभमन गिल 9 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव दो गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 और शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए।
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी चर्चा का विषय रही। कमेंट्री कर रहे वसीम अकरम भी दोनों बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए।
शुभमन गिल ने गेंदबाज मुहम्मद रोहिद खान की गेंद पर लेग साइड में फ्लिक करके छक्का जड़ा। इस शॉट को देखकर वसीम अकरम अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।
अकरम कमेंट्री के दौरान चिल्लाने लगे और कहते सुने गए, आह..देखिए क्या कमाल का है। अविश्वसनीय शॉट सीधे मैदान के बाहर.. देखकर मजा आ गया। वसीम अकरम का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
भारतीय टीम ने 93 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में इतनी गेंदें शेष रहते किसी भी टीम ने जीत हासिल नहीं की है।
भारतीय टीम पूर्ण सदस्य देश के रूप में टी20 फॉर्मेट वाले एशिया कप में सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। ओवरऑल सूची में भारतीय टीम का स्थान दूसरा है। पहले स्थान पर इंग्लैंड है, जिसने 2024 में ओमान को 101 गेंदें शेष रहते हराया था।
Hey Legendary Wasim Akram..I always respect you, but this is too much for just a six 😂 #AsiaCup pic.twitter.com/Vz2UFjyvZP
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) September 10, 2025
आतंकी दानिश निकला गिरोह का सरगना, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था
पाकिस्तान एक कूड़ा ढोने वाला ट्रक, भारत का पड़ोसियों पर पलटवार, स्विट्जरलैंड को भी लगाई फटकार
नेतन्याहू का दोहा स्ट्राइक पर बड़ा बयान: हमने वही दोहराया जो 9/11 के बाद अमेरिका ने किया!
दिलदार कप्तान निकले सूर्यकुमार! अंपायर ने दिया आउट, फिर सूर्या ने जीता दिल
बुमराह ने किया 6 साल बाद वो कारनामा, जो रोहित भी न करा पाए, सूर्या ने कर दिखाया!
कुलदीप का कहर: यूएई के तीन बल्लेबाजों को एक ओवर में किया ढेर, भारत को जीत की खुशबू!
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: भारत की सबसे लंबी सुरंग समय से पहले तैयार, हिमालय में TBM तकनीक का कमाल!
नेपाल: तीन घोटालों ने चिंगारी को ज्वालामुखी में बदला, सत्ता परिवर्तन
क्या फ्रांस में भी नेपाल जैसा तख्तापलट होगा? फ्रांस में बगावत का डीएनए टेस्ट
बिहार चुनाव: गोयल का नेपालियों को मदद, बिहारियों को विकास का वादा