ब्रूस ली की नानी निकली! चोर को गिरा-गिराकर सिखाया सबक, वायरल वीडियो देख चौंक जाएंगे
News Image

सोशल मीडिया पर चोर-लुटेरों के कई वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियो में ये शातिर दुकानदार या अपने शिकार को आसानी से चकमा देते हुए दिखते हैं।

लेकिन, अब जो वीडियो सामने आया है, वो बिल्कुल अलग है। इस वीडियो में एक महिला ने न केवल चोर को सबक सिखाया, बल्कि उसे बुरी तरह पीटा भी। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने महिला को ब्रूस ली की नानी तक कह दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @syadvada169665 नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है - एक चोर ने पूरे कर समाज की नाक कटवा दी, देखें वीडियो।

वीडियो में एक महिला दुकान में खड़ी होकर काम कर रही है। तभी पीछे खड़े एक शख्स की नजर दुकान में रखे किसी सामान पर पड़ती है। वह मौका देखकर सामान पर झपट्टा मारने की कोशिश करता है, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ जाता है।

महिला उसे देख लेती है और दौड़कर उसे पकड़ लेती है। इसके बाद वह उस शख्स को जमीन पर गिरा देती है और पैरों से जकड़ देती है ताकि वह भाग न पाए। आवाज़ें सुनकर एक और शख्स बाहर आता है और चोर को पकड़ लेता है। महिला तब तक चोर पर थप्पड़ों की बौछार करती रहती है।

इस वीडियो को एक्स पर 21 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक यूजर ने लिखा, हो सकता है लड़ी पुलिस वाले की गर्लफ्रेंड हो, चोरो के राज जानती हो। दूसरे यूजर ने लिखा, इसे ही कहते है कि अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे। तीसरे यूजर ने लिखा, जिम करने वाली स्त्री होगी शायद चोर क्या जाने भला। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या ताकत दिखाई है उस महिला ने चोर को ऐसे सबक सिखाना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा, कहना क्या चाहती हो कि मर्द होकर महिला से मार खा ली।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, 452 वोटों से बड़ी जीत

Story 1

बच्चे और बिल्ली की अनोखी जंग: 1000% हमला, 0% नुकसान!

Story 1

स्वीडन की स्वास्थ्य मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरीं: चक्कर आने के गंभीर कारण और बचाव

Story 1

देशद्रोही, शर्म करो? सूर्यकुमार यादव की हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा!

Story 1

भारत के दुश्मनों के लिए खतरे की घंटी! रूस से स्वदेश लौटा INS तमाल, जानिए इसकी ताकत

Story 1

इतना दम नहीं कि... विधानसभा में कांग्रेस पर भड़के CM भजनलाल शर्मा

Story 1

Gen-Z क्रांति से भारत-नेपाल बॉर्डर पर फंसे 3000 ट्रक, तनावपूर्ण सीमाई हालात

Story 1

एशिया कप 2025: क्या सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया? झूठी खबर का सच!

Story 1

बघेल का सिंहदेव पर तंज: अब मत कहना हमारी सरकार ने काम नहीं किया!

Story 1

उपराष्ट्रपति चुनाव: नंबरों का खेल, विपक्ष की हार और क्रॉस वोटिंग का रहस्य!