बुलंदशहर पुलिस का शर्मनाक झूठ कैमरे में कैद: आरोपी ने मुंह पर उड़ाया सिगरेट का धुआं, फिर भागा
News Image

बुलंदशहर पुलिस का एक बड़ा झूठ वीडियो में सामने आने के बाद उजागर हो गया है। खाकी वर्दी के सम्मान की बात करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को बुलंदशहर पुलिस ने धूमिल कर दिया।

रेप का आरोपी पुलिस के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाता रहा और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी उसे गिरफ्तार करने के लिए बेबस दिखाई दिया। आरोपी बुलंदशहर पुलिस की शान को तार-तार कर फरार हो गया।

अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पुलिस ने एक नई कहानी गढ़ी। उन्हें अंदाजा नहीं था कि घटना का वीडियो बन रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस का झूठ पकड़ में आ गया।

वायरल वीडियो में एक सिपाही कह रहा है, अरे न भाग रहा... तभी आरोपी अफजाल सिपाही को धक्का देकर भाग जाता है। सिविल ड्रेस में तैनात सिपाही राशिद को धक्का दिया गया। चेहला गांव के प्रधान रउफ खान के पिता फारुख अली खान ने एसएसपी से मिलकर विशेष जांच टीम गठित करने की मांग की है।

दरअसल, 29 अगस्त को अफजाल की पत्नी ने थाना अहमदगढ़ में रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। अहमदगढ़ पुलिस का एक सिपाही राशिद 4 सितंबर को चैला गांव में अफजाल को गिरफ्तार करने गया था।

दबिश के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सादी वर्दी पहने सिपाही राशिद, ग्राम प्रधान रऊफ से बात कर रहा है। पास में ही आरोपी अफजाल सिगरेट पी रहा है और पुलिस के इकबाल को धुएं में उड़ा रहा है। आरोपी बेफिक्र होकर बार-बार सिगरेट के कश लेता दिखाई देता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बच्चे और बिल्ली की अनोखी जंग: 1000% हमला, 0% नुकसान!

Story 1

सिर पर पेटी, हाथों में फ्रिज: नेपाल में लूट का वायरल वीडियो

Story 1

एक झापड़ मारेंगे कि पेशाब निकल जाएगा! : खाद संकट पर किसानों से बात करते SDM की बदजुबानी

Story 1

अजमतउल्लाह ओमरजई का तूफान, तोड़ा नबी का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

Story 1

वायरल वीडियो: इंडोनेशियाई पुलिस और प्रदर्शनकारियों का टकराव, नेपाल का बताकर किया जा रहा है शेयर

Story 1

एशिया कप: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोरिया को धूल चटाई, सुपर-4 में धमाकेदार जीत!

Story 1

बारिश की मेहरबानी, 77 गेंदों में सिमटा मैच, इंग्लैंड की हार!

Story 1

जगदीप धनखड़ ने दी उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को बधाई, पद छोड़ने के बाद पहली प्रतिक्रिया

Story 1

वोट चोर, गद्दी छोड़ : उपराष्ट्रपति चुनावों के बाद राहुल गांधी का हमला, रायबरेली में विरोध

Story 1

हमारे समय का हिटलर! डिनर पर ट्रंप का ज़ोरदार विरोध