नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। छत्रपति संभाजीनगर में सावंगी इंटरचेंज और जम्भाला इंटरचेंज के बीच अज्ञात लोगों ने सड़क पर बड़ी-बड़ी कीलें ठोंक दीं।
इससे कई वाहनों के टायर पंक्चर हो गए। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और कोई बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में किसी के जान की हानि की कोई खबर नहीं है।
हालांकि, समृद्धि जैसे राजमार्ग पर संबंधित अधिकारियों की जानकारी के बिना कीलें ठोंकना एक गंभीर मामला है। प्रशासन इस मामले की जांच कर रही है।
अब तक की जांच से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कीलें ठोंकने वाला कोई ग्रामीण हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर वाहन बहुत तेज़ गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इसलिए विरोध स्वरूप उसने एक्सप्रेसवे पर कीलें ठोंक दी हैं। यह पहली बार है जब किसी ने विरोध जताने के लिए एक्सप्रेसवे पर कीलें ठोंकी हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसने और क्यों किया। प्रशासन इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच जारी है कि विरोध प्रदर्शन किस बात का था या कीलें केवल जनता को परेशान करने के लिए ठोंकी गई थीं।
नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे के अंतिम चरण का उद्घाटन 5 जून 2025 को किया गया था। इस महामार्ग का आधिकारिक नाम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है।
महामार्ग के बनने से पहले नागपुर से मुंबई पहुंचने में 16 घंटों का समय लगता था, जो अब 8 घंटे में पूरा हो जाता है। समृद्धि महामार्ग विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के 24 जिलों से होकर गुजरता है।
*पूरे एक्सप्रेसवे पर बिछा दीं कीलें...
— NDTV India (@ndtvindia) September 10, 2025
महाराष्ट्र के नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां अज्ञात लोगों ने सड़क पर बड़ी-बड़ी कीलें ठोक दीं. इससे कई वाहनों के टायर पंचर हो गए. #Maharashtra | #video pic.twitter.com/YaLrE4w95D
UPI से भुगतान करने वालों के लिए बड़ी खबर: 15 सितंबर से बदल रहे हैं नियम, लिमिट 5 लाख तक!
बिल्लोरी आंखों वाला घूसखोर पुलिसवाला , दो कारों ने कुचला, दर्दनाक मौत
एशिया कप में अफगानिस्तान का धमाका, हॉन्ग कॉन्ग को 94 रनों से रौंदा!
OMG! शेर के पिंजरे में शख्स, पैर जकड़ा, इंटरनेट पर मचा हड़कंप
रायबरेली में राहुल गांधी का काफिला रोका, लगे वापस जाओ के नारे
बुलंदशहर पुलिस का शर्मनाक झूठ कैमरे में कैद: आरोपी ने मुंह पर उड़ाया सिगरेट का धुआं, फिर भागा
बाप रे! पिंजरे में घुसे शख्स का शेर ने दबोचा पैर, कांप जाएगी रूह!
ट्रंप का व्हाइट हाउस से बाहर डिनर: पुतिन से जल्द बातचीत की बात ने चौंकाया
बीच बाजार में सांड की गर्दन में फंसा नीला ड्रम, मदद करने पहुंचे लोग तो दिखा हैरान करने वाला नज़ारा
वायरल वीडियो: रील बनाते वक्त छत से गिरी लड़की, ट्रेंड हुआ अधूरा वीडियो!