दिल्ली में हाल ही में आई बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी है। बाढ़ प्रभावित परिवार अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं। घरों में रखा सामान, फर्नीचर, बर्तन, बच्चों की किताबें, और यहां तक कि लोगों के जरूरी कागज तक पानी में बह गए हैं।
कई इलाकों में लोग अभी भी उधार लेकर गुजारा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पर्याप्त मदद नहीं मिल पा रही है। लोगों को अभी भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। राहत शिविरों में पानी, बिजली, साफ-सफाई और खाने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे प्रभावित परिवार बेहद दुखी हैं और उनका भारी नुकसान हुआ है।
दिल्ली विधानसभा की नेता विपक्ष, आतिशी ने एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाढ़ पीड़ितों की बढ़ती मुश्किलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार से तत्काल मदद की मांग की।
आतिशी ने मांग की है कि प्रभावित परिवारों के वयस्क सदस्यों को कम से कम 18,000 रुपये दिए जाएं। इसके अतिरिक्त, जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें 20,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए। बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, उनकी कॉपियां और किताबें बह गई हैं। इसलिए, उन्हें तुरंत नई किताबें और पढ़ाई का सामान उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।
जिन परिवारों के जरूरी कागजात और दस्तावेज बाढ़ में बर्बाद हो गए हैं, उनके लिए राहत कैंप लगाए जाएं और उनके नए दस्तावेज बनाए जाएं।
आतिशी ने कहा कि यमुना के पास इलाके में आई बाढ़ से दिल्ली के हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। लोगों के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।
आतिशी ने आप सरकार के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि तब हालात अलग थे। उन्होंने कहा कि चाहे प्रदूषण का संकट आया हो, बारिश से पानी भरने की समस्या रही हो, या फिर महामारी जैसी आपदा, AAP सरकार ने हमेशा तुरंत राहत पैकेज और मदद पहुंचाई है। लोगों को भरोसा था कि संकट काल में आप सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी।
दिल्ली में राहत शिविरों में पानी, बिजली, साफ-सफ़ाई और खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रभावित परिवार बहुत दुखी हैं, उनका बहुत नुकसान हुआ है। सरकार ज़िम्मेदारी से भाग नहीं सकती।
— Atishi (@AtishiAAP) September 9, 2025
हमारी मांग है –
👉 बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बच्चों को नई किताबें, कॉपियां और स्कूल का सामान मिले।… pic.twitter.com/6IwyzKvmJS
नेपाल में जेन Z प्रदर्शनकारियों को मिला सितारों का साथ, बोले- हार मत मानना, 25,000 रुपये भेजे हैं!
नेपाल में फंसे गुजरात के 18 लोग, कांग्रेस सांसद गोहिल ने केंद्र से की मदद की गुहार
नेपाल में भारी हिंसा, पीएम आवास में आग, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
भारत की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों पर नई किताब का लोकार्पण
खेत में बच्चे को तसले में सुलाकर काम करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले - रियल नारी
नेपाल में जेन Z का विरोध: संयुक्त राष्ट्र ने बातचीत का किया आग्रह, 19 मौतों पर जताई चिंता
सांड के मुंह में फंसा नीला ड्रम, मदद करने पहुंचे लोग, डर-डर कर!
मैक्सिको में ट्रेन ने डबल डेकर बस को रौंदा, 8 की मौत, वीडियो वायरल
नई जीएसटी दरों के अनुसार बचे स्टॉक की कीमत संशोधित करने का निर्देश, 31 दिसंबर 2025 तक का समय!
हिमाचल: आपदा में माता-पिता खोने वाली 11 महीने की नीतिका से मिले मोदी, हुए भावुक