पंजाब में बाढ़ का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को चार जिलों में टूटे तटबंधों पर रविवार को दिनभर मरम्मत कार्य जारी रहा। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।
राज्य के सभी 23 बाढ़ प्रभावित जिलों के 2050 गांवों में कुल 3,87,898 लोग बेघर हो गए हैं, जबकि 20 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
पंजाब सरकार ने अब तक 22,938 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाल लिया है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने 219 राहत शिविर खोले हैं, जिनमें 5404 लोगों को शरण दी गई है।
मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि राज्य के कई जिलों में अब तक कुल 1,76,980.05 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इस त्रासदी के कारण अब तक 48 लोगों की जान जा चुकी है, और जिला पठानकोट से तीन व्यक्ति लापता हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को फोर्टिस अस्पताल से मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, डीजीपी गौरव यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित एक भी नागरिक राहत और बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। विशेष रूप से, जो लोग बाढ़ के पानी के कारण मुख्य धारा से कट गए हैं, उन तक जरूरी सामान और मदद पहुंचाई जाए।
बैठक के बाद मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान हाल ही में आई बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित हजारों परिवारों पर केंद्रित है। पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने और उनके टूटे घरों को दोबारा बनाने के लिए एकजुट और दृढ़ है।
आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने इस आपदा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भयानक बाढ़ आई है, लेकिन राहुल गांधी मलेशिया घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में होकर भी अभी तक पंजाब में बाढ़ को लेकर दो शब्द भी नहीं बोले हैं और न ही केंद्र सरकार से कोई मदद मिली है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के 60 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास बकाया हैं, और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही पंजाब को दोबारा खड़ा करने की जद्दोजहद में लगी है।
*पंजाब में भयानक बाढ़ है लेकिन राहुल गांधी मलेशिया घूम रहे हैं।
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) September 7, 2025
लेकिन मोदी जी तो देश में होकर भी न अभी तक दो शब्द बोले हैं, न एक रुपये की भी मदद केंद्र से की है जबकि 60 हज़ार करोड़ पंजाब के केंद्र पर बकाया हैं।
सिर्फ़ आम आदमी ही पंजाब को दोबारा खड़ा करने की जद्दोजहद में लगा है। pic.twitter.com/XA8f38MFsN
इजरायल ने अचानक बंद किया एयरस्पेस, उड़ानें स्थगित; हूती ड्रोन हमले का खतरा!
फैक्ट चेक: मृत मां-बच्चे का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड, पंजाब बाढ़ से नहीं संबंध
मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर वाली रंगोली बनाने पर केरल में RSS के 27 कार्यकर्ताओं पर FIR, भाजपा ने उठाए सवाल
मिर्ज़ापुर में दिखा अद्भुत नज़ारा! गंगा से बादल भर रहे हैं पानी, वायरल हुआ वीडियो
हमारे समंदर चमकने चाहिए : गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर अमृता फडणवीस का सफाई अभियान
वो मुझे गलत तरीके से छू रहा था... दिल्ली में महिला का बाइक टैक्सी ड्राइवर पर छेड़छाड़ का आरोप, बीच सड़क पर हंगामा
क्या सरकारी बैठकों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति की उपस्थिति? AAP ने उठाए सवाल
हवाई पर मंडराता खतरा: क्या हरिकेन KIKO मचाएगा तबाही?
लापरवाही का नतीजा: बिना देखे दरवाजा खोला, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार!
मार्नस लाबुशेन का तूफानी प्रदर्शन, फाइनल में हैट्रिक लेकर मचाई धूम!