रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। रूसी मिसाइलों और ड्रोन हमलों ने यूक्रेनी राजधानी कीव के कैबिनेट भवन को निशाना बनाया है।
यह पहली बार है जब किसी सरकारी इमारत पर हमला हुआ है। इस हमले में एक साल के मासूम बच्चे सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस की द्रुज़्बा ऑयल पाइपलाइन पर हमला किया है। लोगों में सवाल है कि क्या यह युद्ध और ज्यादा खतरनाक हो जाएगा?
रूसी सेना ने कीव के कैबिनेट भवन को क्यों निशाना बनाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हमले के बाद इमारत की छत और ऊपरी मंज़िल से धुआं उठता देखा गया।
यूक्रेनी प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने कहा, यह पहली बार है जब दुश्मन ने हमारी सरकारी इमारत को नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इमारत की मरम्मत हो जाएगी, लेकिन जिंदगियां वापस नहीं आएंगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने कीव और अन्य शहरों पर 805 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं। इस दौरान स्वियातोशिन्स्की और डार्नित्स्की इलाकों में इमारतें ढह गईं, आग लग गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवती भी शामिल हैं। घायलों में एक गर्भवती महिला भी है।
हमले के कुछ घंटों बाद ही, यूक्रेनी सेना ने रूस की द्रुज़्बा ऑयल पाइपलाइन पर हमला कर दिया। यह पाइपलाइन रूस से हंगरी और स्लोवाकिया को तेल पहुँचाती है।
यूक्रेनी ड्रोन कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने दावा किया कि पाइपलाइन को भारी नुकसान पहुँचा है और उसमें आग लग गई है। इस हमले से रूस की ऊर्जा आपूर्ति चेन को बड़ा झटका लग सकता है।
हमलों के बाद पोलैंड ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है और फाइटर जेट्स तैनात किए हैं। NATO देशों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि पाइपलाइन और ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों का असर पूरे यूरोप पर पड़ सकता है।
रूस और यूक्रेन दोनों ने नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार किया है, लेकिन फरवरी 2022 से अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। यह हमला दिखाता है कि युद्ध किसी भी समय और ज्यादा खतरनाक स्तर पर पहुँच सकता है। सवाल यह है कि क्या यह संघर्ष अब यूरोप को भी अपनी चपेट में ले लेगा?
🚨Drone Strike in Kyiv — Govt HQ Hit
— C Martyn (@charlesBBM12) September 7, 2025
PM Sviridenko confirms: a UAV crashed into #Ukraine’s Cabinet building, damaging the heart of government.
The war isn’t just on the frontlines anymore — it’s now striking at the state itself.
How many more red lines before escalation… pic.twitter.com/ttUiW6Uyem
मैं तुम्हारा चेहरा तेजाब से जला दूंगा : TMC नेता ने BJP विधायक को दी धमकी
पंजाब में बाढ़ का तांडव! 46 की मौत, 2 हजार गांव डूबे, लाखों बेहाल
हिमाचल में भूस्खलन का कहर: 869 सड़कें बंद, 366 लोगों की मौत
बिहार की सियासी गर्मी से भागे राहुल गांधी, मलेशिया में छुट्टियां मनाते आए नज़र!
बिहार की धूल से भागे राहुल गांधी, मलेशिया में छुट्टियां मनाते दिखे!
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का किस कैम बना तलाक का कारण, बॉस संग दिखी HR हेड!
बिग बॉस 19: सलमान खान का फूटा गुस्सा, नेहल और फरहाना को लगाई जमकर फटकार!
यमुना 206 मीटर के नीचे, फिर भी खतरा बरकरार: दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का जायजा
दिल्ली में आज दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण: आंखों को नुकसान होगा या नहीं, जानिए!
कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन तैयार, क्लिनिकल ट्रायल में दिखाया असर